Punjab News: 11 हजार केवी की लाइन की चपेट में आने से 22 वर्षीय नौजवान की मौत

Written by

in

मोगाः जिले के गांव बूटर में 11 हजार केवी की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से नौजवान की मौत हो गई। मृतक की पहचान 22 वर्षीय मनप्रीत सिंह निवासी गांव रानियां के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार मनप्रीत सिंह नए बन रहे मकान में पाइप फिटिंग का काम कर रहा था। काम के दौरान जब वह छत पर कटर चलाने के दौरान मकान से गुजर रही 11 हजार केवी की बिजली की तार से उसका सिर छू गया।

इस दौरान करंट लगने से मनप्रीत सिंह छत से नीचे गिर गया। जिसे लोगों की मदद से उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे को लेकर मकान मालिक सरनाम सिंह ने बताया कि उनके घर के ऊपर से 11 हजार केवी की बिजली लाइन गुजर रही है और एक खंभा काफी नीचे होने के कारण उन्हें पहले से ही हादसे का डर था। इस मामले को लेकर उनके द्वारा करीब 2 महीने पहले बधनी कलां बिजली विभाग को लिखित शिकायत भी दी गई थी, लेकिन विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई।

इसी लापरवाही के कारण यह हादसा हो गया। सरनाम सिंह ने बताया कि सुबह जब मनप्रीत सिंह काम करने आया था, तो उसे छत पर मौजूद हाईटेंशन तारों को लेकर सावधानी बरतने के लिए कहा गया था, लेकिन दुर्भाग्यवश काम के दौरान गलती हो गई और यह हादसा हो गया। मनप्रीत सिंह के पिता अंग्रेज सिंह ने बताया कि सुबह करीब 8 बजे मनप्रीत सिंह घर से काम के लिए निकला था, लेकिन यह नहीं पता था कि वह कहां काम करने गया है। उनके दो बेटे हैं, जिनमें से केवल मनप्रीत सिंह ही कमाने वाला था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *