Labor Task Force की घर में Raid, दीवान के बॉक्स में बंद बच्ची किया रेस्क्यू, देखें वीडियो

Written by

in

असमः गुवाहाटी के पंजाबारी इलाके से इंसानियत शर्मसार करने की घटना सामने आई है। मानवता को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 13 वर्षीय नाबालिग बच्ची को घर के भीतर दीवान में बंद कर छिपाया गया था। जिसके बाद ऊपर से गद्दा बिछाकर परिवार के सदस्य को लिटा दिया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। यह घटना पंजाबारी के जुरिपार स्थित हाउस नंबर 69 की है, जहां अमरीन अख्तर लस्कर नामक महिला के घर पर जिला श्रम टास्क फोर्स ने छापेमारी की। यह कार्रवाई एक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद की गई।
 
View this post on Instagram
 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)

डिस्ट्रिक्ट लेबर टास्क फोर्स के मुताबिक बच्ची के बारे में अमरीन के पड़ोसियों ने जानकारी दी थी। बताया था कि करीब 6 साल से बच्ची यहां है। अमरीन उससे घर के काम कराती थी। मारपीट भी करती थी। छापेमारी की भनक लगते ही आरोपी महिला ने बच्ची को लगभग 25 मिनट तक दीवान पलंग के अंदर बंद कर दिया। जिला श्रम टास्क फोर्स के एक अधिकारी ने बताया कि जब टीम घर पहुंची तो मकान मालकिन अरिना लस्कर खातून ने बच्ची की मौजूदगी से इनकार किया और दावा किया कि बच्ची के पिता उसे तीन-चार दिन पहले ले गए हैं। हालांकि, घर के अंदर संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए टीम ने निरीक्षण की अनुमति मांगी, जिसका शुरू में विरोध किया गया। काफी प्रयासों के बाद जब कमरे की तलाशी ली गई, तो बच्ची को वार्डरोब/दीवान पलंग के अंदर छिपा हुआ पाया गया. बच्ची की हालत बेहद कमजोर थी। बाहर निकालने के बाद उसे पानी दिया गया और होश में आते ही वह फूट-फूटकर रोने लगी। प्रारंभिक पूछताछ में बच्ची ने बताया कि उसे लंबे समय से मारपीट और प्रताड़ना का शिकार बनाया जा रहा था। इसके बाद उसे तत्काल सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। फिलहाल, मामले की जांच जारी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।      

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *