Jalandhar News: 5 वर्षीय बच्ची के कत्ल मामले में SP ने किए अहम खुलासे, देखें Live

जालंधर, ENS: महानगर में कलयुगी पिता ने रो रही 5 साल की मासूम की आवाज बंद करवाने के लिए मासूम बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी। बच्ची का कसूर सिर्फ इतना था कि वह रो रही थी और उसकी आवाज पिता को बर्दाश्त नहीं हुई। इस मामले में थाना 7 से एसपी हरिंदर सिंह गिल ने अहम खुलासे किए। उन्होंने कहा कि दूरदर्शन एन्क्लेव में बच्ची की हत्या की सूचना मिली थी। जहां थाना 7 की पुलिस मौके पर पहुंची और देखा कि पिता ने बच्ची का कत्ल किया। इस मामले में पड़ोसी हिम्मत कुमार के बयानों पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अरविंद कुमार घटना के दौरान शराब में धुत्त था। एसपी ने कहा कि अरविंद की पत्नी लोगों के घरों में काम करती है। परिवार में डेढ साल का बच्चा और 5 वर्षीय बच्ची है।

घटना के दौरान बच्ची खाने के लिए जिद कर रही थी और रो रही थी। जिसके बाद आरोपी ने बच्ची का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। जांच में सामने आया है कि आरोपी सुबह से शराब का सेवन करना शुरू देता था और पत्नी के साथ भी मारपीट करता रहता था। पड़ोसियों ने बताया कि वह कोई कामकाज नहीं करता था, जिसके कारण वह बच्चों और पत्नी के साथ रोजाना मारपीट करता था। आर्थिक तंगी और घरेलू तनाव के बीच 5 साल की निहारिका अपने माता-पिता के साथ रह रही थी। 3 फरवरी को निहारिका की मां काम पर गई हुई थी और घर में सिर्फ अरविंदर और बच्ची मौजूद थे। इस दौरान अरविंदर शराब पी रहा था। दोपहर करीब ढाई बजे निहारिका भूख लगने पर रोने लगी।

पहले तो आरोपी ने उसके मुंह पर शराब डाल कर बंद करवाने का प्रयास किया और फिर उसे उठा कर पटक दिया। बताया गया कि जब बार-बार पटकने के बावजूद बच्ची का रोना बंद नहीं हुआ तो अरविंदर आपा खो बैठा। उसने अपनी ही मासूम बेटी का गला घोंट दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कुछ देर बाद जब पड़ोसियों को घटना की जानकारी मिली तो घर में मातम पसर गया। मां पर टूटा दुखों का पहाड़ काम से लौटने पर जब निहारिका की मां को बेटी की मौत की खबर मिली तो वह बदहवास हो गई। निहारिका उसकी इकलौती बच्ची थी। पुलिस ने आरोपी अरविंदर को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे 2 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *