जिम में लगी चोट के कारण रश्मिका व्हीलचेयर पर नजर आईं। उनके पैर की तीन हड्डियों में फ्रैक्चर है, जिसकी जानकारी उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर साझा की थी। मैजेंटा रंग के पंजाबी सलवार सूट में रश्मिका गाड़ी से व्हीलचेयर पर उतरीं, जबकि विक्की सफेद कुर्ता-पजामा में नजर आए। गुरुद्वारे की सीढ़ियों तक पहुंचने के बाद विकी ने रश्मिका को सहारा दिया। दोनों कलाकारों ने सरोवर के किनारे बैठकर कीर्तन श्रवण किया। विक्की ने गोल्डन टेंपल की परिक्रमा की और सफलता के लिए अरदास की। दर्शन के बाद दोनों ने पंजाबी व्यंजनों का आनंद लिया, जिसमें पराठे, मां की दाल और पनीर शामिल थे। विक्की ने कहा कि अमृतसर उन्हें अपने घर जैसा लगता है और वे हर महत्वपूर्ण काम से पहले हरिमंदिर साहिब के दर्शन करते हैं।View this post on Instagram
Punjab News: दरबार साहिब में नतमस्तक हुए Bollywood Actor Vicky Kaushal और Rashmika Mandanna, देखें वीडियो

अमृतसरः गोल्डन टेंपल में बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल और अभिनेत्री रश्मिका मंदाना नतमस्तक हुए। दोनों की आगामी फिल्म ‘छावा’ की रिलीज से पहले दोनों कलाकार आशीर्वाद लेने पहुंचे। दरअसल, दोनों की वेलेंटाइन-डे पर रिलीज होने वाली फिल्म ‘छावा’ में विक्की कौशल छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका निभा रहे हैं। लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी यह ऐतिहासिक फिल्म मराठा साम्राज्य पर आधारित है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही यह काफी चर्चा में है।
Leave a Reply