अचानक हुआ धमाका: इस इलाके में आग सेक रहे 3 बच्चे झुलसे, देखें वीडियो

Written by

in

पंचकूला। पंचकूला सेक्टर 11 में झुग्गियों में रहने वाले 3 बच्चे आग में झुलस गए। सभी के मुंह और हाथ जले हैं। मिली जानकारी के अनुसार सभी बच्चे इकट्ठे होकर ठंड से बचने के लिए हाथ सेंकने गए थे। अचानक आग में ब्लास्ट हो गया है। जिससे ये हादसे हो गया। सभी सेक्टर 6 अस्पताल में उपचाराधीन हैं। जिनका डॉक्टर कर रहे इलाज।

बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह करीब 10 बजे, अभयपुर इलाके में रहने वाले तीन बच्चे सबरीना (8 साल), सलीम (7 साल), और शाहिदा (5 साल) आग सेकने की कोशिश में गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के बाद बच्चों को सेक्टर-6 के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

घटना के बारे में बच्चों के पिता मोहम्मद अखबर ने बताया कि सुबह के समय ठंड से बचने के लिए बच्चों ने घर के बाहर कूड़ा-कचरा इकट्ठा किया था। बच्चों ने जैसे ही आग जलाई, थोड़ी ही देर में तेज धमाका हुआ। धमाका इतना जोरदार था कि तीनों बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए। धमाके की आवाज सुनकर आस-पास के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे और तुरंत बच्चों को अस्पताल लेकर गए।

ब्लास्ट के कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है। स्थानीय लोगों का मानना है कि कूड़े में कोई ज्वलनशील पदार्थ मौजूद हो सकता है, जैसे कि पेट्रोल या गैस का डिब्बा, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। पुलिस और प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है और विशेषज्ञों को भी बुलाया गया है ।

इस घटना के बाद अभयपुर इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि बच्चों की सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठाए जाएं और ऐसे खतरनाक कचरे को इकट्ठा करने पर रोक लगाई जाए।

सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि बच्चों के शरीर का बड़ा हिस्सा झुलस गया है और उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने कहा कि स्थिति गंभीर है लेकिन बच्चे खतरे से बाहर हैं। पंचकूला प्रशासन ने बच्चों के इलाज के लिए हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *