फ्लाई ओवर पर खड़ी कार से 3 लोगों का शव बरामद, मचा हड़कंप

Written by

in

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। दिल्ली के पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर खड़ी एक कार के अंदर तीन लोगों की लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। जैसे ही लोगों ने कार के अंदर शव देखे, तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर खड़ी कार में मिले शव
जानकारी के मुताबिक, पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर एक सफेद रंग की टाटा टिएगो कार लंबे समय से खड़ी थी। जब लोगों को कार पर शक हुआ तो पास जाकर देखा गया। कार के अंदर तीन लोग मृत अवस्था में पाए गए।

एक महिला और दो पुरुष थे कार में
पुलिस के अनुसार, कार में मृत मिले लोगों में एक महिला और दो पुरुष शामिल हैं। महिला और एक पुरुष की उम्र करीब 40 साल बताई जा रही है। तीसरे पुरुष की उम्र लगभग 60 साल के आसपास बताई जा रही है। तीनों के शव कार के अंदर ही मिले।

मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम
सूचना मिलते ही पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। हालात को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। फोरेंसिक टीम ने कार और आसपास के इलाके की बारीकी से जांच की।

शुरुआती जांच में जहर से मौत की आशंका
प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि तीनों की मौत जहर पीने से हुई है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि कार में किसी तरह की लूटपाट या जबरदस्ती के कोई निशान नहीं मिले हैं।

डीसीपी का आया बयान
डीसीपी प्रभाकर राणा ने बताया कि शुरुआती जांच में यह मामला आत्महत्या का लग रहा है। उन्होंने कहा कि कार में दो पुरुष और एक महिला के शव मिले हैं। सभी की उम्र लगभग 40 से 70 साल के बीच है। तीनों ने किसी पेय पदार्थ में जहर मिलाकर पीने की आशंका है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
फिलहाल पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। इलाके में इस घटना के बाद दहशत का माहौल है और लोग इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *