IRCTC ने यात्रियों की लिए शुरु की नई सुविधा, सीट पर मिलेगा खाना, करना होगा ये काम

Written by

in

नई दिल्ली: भारतीय रेलवे यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन ने ई-पैंट्री सर्विस शुरु की है। इसके जरिए अब यात्री 25 मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में ऑनलाइन खाना और पानी पहले से ही बुक कर पाएंगे। खाना अब सीधे उनकी सीट पर पहुंच जाएगा। यह सर्विस उन ट्रेनों के लिए है जहां पर टिकट में खाना शामिल नहीं होता। बता दें कि आईआरसीटीसी भारतीय रेलवे का हॉस्पिटैलिटी और टूरिज्म विभाग है। यह कैटरिंग, टूरिज्म और ऑनलाइन टिकट बुकिंग का काम देखता है। ऑफिशियल जानकारी के अनुसार, ई-पैंट्री सेवा यात्रियों की सुविधा बढ़ाने और तकनीक से यात्रा को बेहतर बनाने का हिस्सा है।

ऐसे काम करेगी ई-पैंट्री सर्विस

ई-पैंट्री सर्विस आईआरसीटीसी की टिकट बुकिंग वेबसाइट और ऐप से जुड़ी हुई है। जिन यात्रियों का टिकट कंफर्म, आरएसी या आंशिक कंफर्म है। वो टिकट बुक करते समय या बाद में टिकट बुक हिस्ट्री सेक्शन में जाकर स्टैंडर्ड मील और रेल नीर पहले से ऑर्डर कर सकते हैँ। ई-पैंट्री सर्विस विवेक एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 22503/4) पर आजमाई गई थी। यह भारत की सबसे लंबी दूरी वाली ट्रेनों में से एक है। अच्छा रिस्पॉन्स मिलने के बाद अब इसको 25 मेल और एक्स्प्रेस ट्रेनों में शुरु किया गया है। स्वतंत्र सेनानी एक्सप्रेस, स्वर्णजयंती एक्सप्रेस, कर्नाटक संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, मंगला द्वीप एक्सप्रेस, कलिंगा उत्कल एक्सप्रेस, पुष्पक एक्सप्रेस, पश्चिम एक्सप्रेस, नेत्रावती एक्सप्रेस, ग्रैंड ट्रंक एक्सप्रेस, पूर्वा एक्सप्रेस, लिच्छवी एक्सप्रेस, आजाद हिंद एक्सप्रेस, अहमदाबाद-बरौनी एक्सप्रेस, मालवा एक्सप्रेस, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस और कई अन्य ट्रेनें भी शामिल हैं।

यात्रियों को होगा फायदा

ई-पैंट्रो सर्विस ऐसे लोगों के लिए फायदेमंद होगी यहां कैटरिंग नहीं होती। इस सर्विस के जरिए यात्रियों को साफ-सुथरा और हाईजीनिक खाना बिना किसी चिंता के मिलेगा। आईआरसीटीसी का कहना है कि यात्रियों के फीडबैक और जरुरत के हिसाब से इस सर्विस को और भी ज्यादा ट्रेनों में बढ़ाया जाएगा।  

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *