Filmy Style में लुटेरों ने किया बम धमाका, कैश वैन लूटने की कोशिश, पुलिस पर फायरिंग, देखें वीडियो

Written by

in

नई दिल्लीः दक्षिणी इटली के पुगलिया से फिल्मी स्टाइल में कैश वैन लूटने की लुटेरों ने कोशिश की। दरअसल, नकाबपोश बदमाशों ने हॉलीवुड फिल्म की तर्ज पर कैश वैन को लूटने की कोशिश की। इस दौरान उन्होंने ना केवल हाईवे के बीचों-बीच एक गाड़ी को बम से उड़ा दिया, बल्कि पुलिस को रोकने के लिए उन पर कलाश्निकोव (AK-47) राइफलों से ताबड़तोड़ फायरिंग भी की। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस की मुस्तैदी के चलते लूट की यह बड़ी कोशिश नाकाम रही। इस घटना के दौरान पुलिस ने तुरंत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, गैंग के बाकी लूटेरे रास्ते से गुजर रहे राहगीरों की गाड़ी छीनकर फरार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार लुटेरों ने ट्रैफिक को रोकने के लिए जलती हुई गाड़ियों का इस्तेमाल किया और बख्तरबंद गाड़ी को तोड़ने के लिए मिलिट्री-ग्रेड विस्फोटक का इस्तेमाल किया। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कैश वाहन रोकने के लिए लुटेरों ने कई वाहनों का उपयोग किया। हालांकि, तमाम कोशिशों के बावजूद वे वैन के दरवाजे नहीं खोल सके। इस घटना में किसी की मौत नहीं हुई और न ही कोई गंभीर रूप से घायल हुआ। फरार होते समय पुलिस ने कम से कम दो संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपी अब भी फरार बताए जा रहे हैं। जिनकी तलाशी जारी है।  

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *