Punjab News: अकाली दल वारिस संगठन ने 7 मेंबरी कमेटी का किया गठन, देखें वीडियो

Written by

in

मोगाः पंथ और पंजाब को आ रही मुश्किलों का हल करने के लिए माघी वाले दिन श्री मुक्तसर साहिब की धरती से शुरू हुई अकाली दल वारिस पंजाब पार्टी के प्रधान अमृतपाल के पिता तरसेम सिंह और फरीदकोट के सांसद सरबजीत सिंह खालसा अब हर जिले में जाकर पार्टी को मजबूत करने के लिए नुक्कड़ मीटिंग कर रहे हैं, ताकि पार्टी को आ रही मुश्किलों का हल निकाला जा सके। इसके लिए जिला स्तरीय कमेटी का भी गठन किया जा रहा है।

वहीं आज मोगा में सांसद सरबजीत सिंह खालसा और अमृतपाल के पिता तरसेम सिंह की अगुवाई में मीटिंग की गई जिसमें मोगा जिले की इकाई के मेंबर पहुंचे। मीटिंग में 7 मेंबरी कमेटी का गठन किया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पंजाब में नशे का बोल-बाला हो रहा है और लोगों की मांग थी कि पंजाब में क्षेत्रीय पार्टी का गठन किया जाए जिसको लेकर गुरु महाराज की कृपा से यह गठन कर दिया गया है। वही आज जिला मोगा के अलग-अलग कनवीनर ब्लाक और अन्य लोगों का चुनाव किया गया है ताकि पार्टी को मजबूत किया जा सके।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *