Roadways Bus ने स्कूटी को मारी जोरदार टक्कर, गर्भवति महिला सहित 3 की मौत

Written by

in

श्रीगंगानगरः रोडवेज बस द्वारा स्कूटी से जा रही 3 महिलाओं को जोरदार टक्कर मारने का मामला सामने आया है। हादसे में तीनों महिलाओं की मौत हो गई। इनमें एक महिला 6 माह की गर्भवती थी। वह अस्पताल में गर्भवति महिला का अल्ट्रासउंड कराने जा रही थीं कि यह हादसा हो गया। मृतक महिलाओं की पहचान रेशमा (29), सुमन (28) और पिंकी (23) के रूप में हुई है।

रेशमा, सुमन और पिंकी।
रेशमा, सुमन और पिंकी।

जानकारी देते रायसिंहनगर थाना प्रभारी महावीर प्रसाद ने बताया कि रेशमा 6 महीने की प्रेग्नेंट थी। वह अपने परिवार की सुमन और पिंकी के साथ दोपहर करीब 3 बजे ई-स्कूटी से रायसिंहनगर अल्ट्रासाउंड करवाने जा रही थी। जैसे ही उन्होंने भारत माला रोड पर केवी स्कूल के पास स्कूटी को मोड़ा तभी रायसिंहनगर से बीकानेर जा रही रोडवेज बस ने सामने से स्कूटी को टक्कर मार दी। बस की स्पीड इतनी तेज थी कि तीनों महिलाएं बस के नीचे आ गईं और बस तीनों को करीब 50 मीटर तक घसीटते हुए ले गई। इस दौरान ई-स्कूटी चकनाचूर हो गई।

घटना के बाद सवारियों में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों ने 42 एनपी टोल से एम्बुलेंस बुलाई। तब तक सुमन और पिंकी की मौत हो चुकी थी। वहीं, गंभीर घायल रेशमा को रायसिंहनगर के सरकारी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे श्रीगंगानगर रेफर कर दिया। रास्ते में रेशमा की मौत हो गई। घटना के बाद रायसिंहनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। ड्राइवर बस छोड़कर फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *