T20 World Cup 2026: इस दिन होगा India-Pak के बीच मैच, PM Shehbaz Sharif ने जताई सहमति

Written by

in

खेल: आईसीसी मेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के सबसे बड़े मुकाबले भारत बनाम पाकिस्तान को लेकर अब विवाद खत्म हो चुका है। पाकिस्तान ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि वह 15 फरवरी को कोलंबों में भारत के खिलाफ मैच खेलेगा। इसके बाद श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायके ने भी पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को धन्यवाद करते हुए एक पत्र लिखा है। कुछ समय के लिए मैच खतरे में जरुर पड़ चुका था जब पाकिस्तान ने इसको खेलने से मना करने का संकेत दिया था। पाकिस्तान का यह कहना था कि वह बांग्लादेश का समर्थन करेगा और भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलेगा। बांग्लादेश को सुरक्षा कारणों से टूर्नामेंट से भी बाहर कर दिया गया था जिसके बाद पाकिस्तान ने विरोध भी जताया था।

बांग्लादेश, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के बीच हुई बैठक

बांग्लादेश, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के बीच में लंबी बैठक हुई। यह बैठक करीब पांच घंटे तक चली। बातचीत के बाद पाकिस्तान ने अपना फैसला भी बदल दिया और मैच खेलने पर सहमति जताई है। पाकिस्तान के इस फैसले के बाद श्रीलंका के राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर कर खुशी भी जाहिर की है। उन्होंने लिखा कि वो बहुत ही खुश हैं कि क्रिकेट प्रेमियों का पसंदीदा भारत-पाकिस्तान मैच तय समय पर होगा।

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का किया धन्यवाद

राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का भी धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि क्रिकेट को आगे बढ़ाने के लिए यह एक सही फैसला है। राष्ट्रपति दिसानायके ने यह भी कहा है कि श्रीलंका, भारत और पाकिस्तान की ओर 1996 वर्ल्ड कप के दौरान दिखाई गई एकजुटता को नहीं भूला है। उस समय सुरक्षा चिंताओं के बाद भी दोनों टीमों ने कोलंबों में मैच खेला था।

कोलंबो में होगा महामुकाबला

इस फैसले के पीछे भी कई देशों की भूमिका रही है। शहबाज शरीफ ने बताया कि बांग्लादेश, श्रीलंका और यूएई जैसे अलग-अलग देशों के अनुरोध और आईसीसी के साथ बातचीत के बाद ही यह फैसला लिया गया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने प्रधानमंत्री की बैठक के नतीजों की जानकारी दी थी। भारत-पाकिस्तान मैच को टूर्नामेंट का सबसे अहम और सबसे ज्यादा कमाई वाला मुकाबला माना जाता है। आईसीसी और श्रीलंका नहीं चाहता था कि यह मैच रद्द हो। अब पाकिस्तान के फैसले से क्रिकेट फैंस में खुशी की लहर है। अब 15 फरवरी को कोलंबो में यह महामुकाबला तय समय पर खेला जाएगा।  

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *