Punjab News: 10 स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, बच्चों को हुई छुट्टी, देखें वीडियो

Written by

in

मोहालीः पंजाब में पिछले कुछ दिनों से स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकियां मिली रही है। हाल ही में चंडीगढ़ के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने की घटना सामने आई थी। वहीं आज सुबह मोहाली जिले में करीब 10 स्कूलों को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी ई-मेल के जरिए भेजी गई। सूचना मिलते ही संबंधित स्कूल प्रबंधन सतर्क हो गया और एहतियातन सभी स्कूलों में छुट्टी कर दी गई। इस संबंध में पेरेंट्स को मैसेज भेजकर जानकारी दी गई। वहीं, सुबह स्कूल पहुंचे कई बच्चों को गेट से ही वापिस भेज दिया गया।

धमकी की जानकारी मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में आ गईं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और स्कूल परिसरों की सुरक्षा व्यवस्था को भी मजबूत किया गया है। डीईओ गिन्नी दुग्गल ने बताया कि 10 स्कूलों को धमकी मिली है। जिसमें पैरागॉन, लर्निंग पाथ, माइंड ड्री, जीडी गोयनका, विवेक स्कूल, इंडस समेत अन्य शामिल हैं। जिन स्कूलों को धमकी आई है। उन्हें बंद कर दिया गया। वहीं, सरकारी स्कूलों को कहा गया कि वह मेल चेक करें। इसके साथ ही इस मामले संंबंधी जानकारी डीसी को भेजी गई है।

सुबह जैसे ही स्कूल खुले उसके बाद स्कूलों को मेल मिले। इसके बाद पुलिस की टीमें अलर्ट मोड़ पर गईं और स्कूलों में छुट्‌टी कर दी गई। जो पेरेंट्स बच्चों को छोड़ने जा रहे थे। उन्हें स्कूल के बाहर से ही वापिस भेज दिया गया है। प्रिय पेरेंट्स, हमारे बच्चों की सुरक्षा और प्राप्त हुई ई-मेल को ध्यान में रखते हुए, हम विद्यार्थियों को वापिस भेज रहे हैं। बस से आने वाले विद्यार्थियों को उनकी संबंधित बसों के माध्यम से ही भेजा जाएगा। निजी वाहन से आने वाले अभिभावकों से अनुरोध है कि वे अपने बच्चों को यथाशीघ्र वापिस ले जाएं।

 

 

 

 

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *