Jalandhar News: पतंग की डोर से घर में आग लगने से फंसे बच्चे, सामान जलकर राख, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: बस्ती शेख इलाके में स्थित घर की तीसरी मंजिल में छत पर पंतग उड़ा रहे नौ साल के बच्चे ने पतंग की डोर में आग लगाकर जलाने की कोशिश की तो डोर की आग ने पास पड़ी लकड़ी के सामान को चपेट में ले लिया। आग लगने के दौरान घर में बहन भाई मौजूद थे। परिवार दवाई लेने के लिए अस्पताल में गया हुआ था। आग लगने के दौरान दोनों भाई बहन घर में फंस गए और आग से बाहर निकलते समय युवती के बाल जल गए, जिसे देख आस पास के लोगों ने दमकल विभाग की टीम को सूचित किया।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने दो गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया। बस्ती शेख की रहने वाली सिमरन के बताया कि उसकी सास ठीक नहीं थी। वह उनकी दवाई लेने के लिए उन्हें साथ लेकर अस्पताल में गई हुई थी और घर में बेटा और बेटी मौजूद थे। उसने बताया कि बेटा पतंग उड़ा रहा था कि उसने पतंग की डोर को आग लगाकर जलाने की कोशिश की तो इसी दौरान तीसरी मंजित पर छत के साथ पड़े लकड़ी के सामान को आग लग गई। छत के पास ही उनका कमरा है, जिसमें उसकी बेटी मौजूद थी।

छत पर तेज हवाओं के चलते आग ने भयानक रूप ले लिया, जिस दौरान दोनों बच्चे आग में फंस गए तो बेटे ने बेटी की मदद कर उसे कमरे से बाहर निकाला और आग से बाहर निकलते समय बेटी के बाल जल गए। आग का धुआं देख आस पास के लोगों ने फायर ब्रिगेड की टीम को सूचित किया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने दो गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया।

उन्होंने बताया कि आग लगने के दौरान घर में लकड़ी के सामान सहित घर का सामान जल गया, फायर ब्रिगेड के अधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि उन्हें कंट्रोल रूम पर सूचना मिली थी की बस्ती शेख इलाके में किसी एक घर में आग लगी है, इसके बाद वह टीम सहित मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने में जुट गए। उन्होंने बताया कि दो गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया, लेकिन आग पर क़ाबू पाए जाने तक घर में पड़ा सामान जलकर राख हो चुका था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *