टीम इंडिया को बड़ा झटकाः सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा अस्पताल में हुए भर्ती

Written by

in

नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में नामीबिया के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, भारतीय टीम के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बताया जा रहा हैकि पेट में गंभीर संक्रमण के कारण दिल्ली के अस्पताल में भर्ती किया गया है। इस वजह से 12 फरवरी को होने वाले अगले मैच में उनका खेलना लगभग नामुमकिन माना जा रहा है। यह वर्ल्ड कप के शुरू होते ही टीम इंडिया के लिए अच्छे संकेत नहीं हैं।

अभिषेक शर्मा अमेरिका के खिलाफ मैच से पहले ही अस्वस्थ महसूस कर रहे थे। मैच खेलने के बाद उनकी स्थिति और बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें तेज बुखार के चलते अस्पताल ले जाना पड़ा। बीसीसीआई के एक सूत्र ने पुष्टि की है कि अभिषेक अभी डॉक्टरों की निगरानी में हैं और कुछ टेस्ट किए जा रहे हैं। उनकी तबीयत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अमेरिका के खिलाफ मैच में वे गोल्डन डक पर आउट होने के बाद फील्डिंग के लिए भी मैदान पर नहीं उतरे थे। उनकी जगह संजू सैमसन ने पूरे समय फील्डिंग की थी। यहां तक कि मैच जीतने के बाद अभिषेक खिलाड़ियों से हाथ मिलाने के लिए भी बाहर नहीं आ सके थे।

भारतीय टीम के सहायक कोच रयान टेन डोशेट ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीम की स्थिति साझा की। उन्होंने बताया कि ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर टीम के साथ जुड़ चुके हैं और उन्होंने अभ्यास शुरू कर दिया है। यदि अभिषेक समय पर फिट नहीं होते हैं, तो सुंदर या संजू सैमसन को प्लेइंग 11 में मौका मिल सकता है। वहीं, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को लेकर राहत की खबर है। 10 दिनों के ब्रेक के बाद बुमराह ने गेंदबाजी शुरू कर दी है और वे पूरी तरह फिट नजर आ रहे हैं। कोच ने कप्तान सूर्यकुमार यादव की भी तारीफ की, जिन्होंने पिछले मैच में 84 रनों की पारी खेलकर भारत को संकट से निकाला था।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *