Punjab News: लाइसेंसी Pistol से गोली मारकर पड़ोसी की हत्या, देखें वीडियो

Written by

in

मोगाः शहर के धर्मकोट थाना क्षेत्र के गांव कैलां में व्यक्ति की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि मृतक को शक था कि आरोपी के उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध हैं जिसके चलते दोनों में झगड़ा रहता था। इसी रंजिश में आरोपी ने पड़ोसी की हत्या कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, यह घटना देर शाम करीब 7 बजे हुई। गांव कैलां निवासी इंद्रजीत सिंह उर्फ सोनी ने अपने पड़ोसी भरपूर सिंह के सिर में अपनी .32 बोर लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मार दी, जिससे भरपूर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आरोपी घटना के समय शराब के नशे में था।

डीएसपी धर्मकोट जसवरिंदर सिंह ने बताया कि मृतक भरपूर सिंह को शक था कि उसकी पत्नी के इंद्रजीत सिंह उर्फ सोनी के साथ अवैध संबंध हैं। इसी शक के कारण भरपूर सिंह ने सोनी को अपने घर आने से मना किया था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी इंद्रजीत सिंह उर्फ सोनी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी घटना के बाद से फरार है और पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

 

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *