IPhone लेकर 2 पुलिस कर्मी फरार, SP ने किए सस्पेंड, देखें वीडियो

Written by

in

जौनपुरः उत्तर प्रदेश के जौनपुर में लाइन बाजार से हैरानजनक मामला सामने आया है। जहां 2 पुलिसकर्मी एक मोबाइल शॉप पर फोन खरीदने पहुंचे। जहां आईफोन चोरी करके फरार हो गए। इस घटना की वीडियो वायरल होने के बाद एसपी ने दोनों पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। दुकानदार शिवम ने बताया पुलिसकर्मियों ने अपना पुराना आईफोन-13 प्रो रखकर दुकान से आईफोन-15 मैक्स चुरा लिया। चुराए गए मोबाइल की कीमत 1 लाख 62 हजार रुपए है। चोरी का पता चलने पर अपने दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज को देखा।

पीड़ित ने कहाकि दोनों पुलिस कर्मियों में से एक सिपाही ने अपना पुराना आईफोन निकालकर पर रखा और नया आईफोन चुपके से जेब में रख लिया। इसके बाद बोले- मोबाइल पसंद नहीं आया और हम जा रहे हैं। जिसके बाद दोनों पुलिसकर्मी दुकान से चले गए। कुछ देर बार जब दुकानदार को पता चला तो उसने सीसीटीवी चेक किए, जिसमें सिपाही मोबाइल चुराता दिखा। पीड़ित की शिकायत पर दोनों सिपाहियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। जिसके बाद एसपी ने दोनों सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक दोनों एक दूसरे को देख कर मुस्कुराने लगते हैं। कुछ देर बातचीत करने के बाद बिना कोई फोन खरीदे दोनों शो-रूम से निकल जाते हैं।

इधर, शो-रूम की मालिक मिलान के लिए जब जब मोबाइल खोजती हैं, तो उन्हें फोन नहीं मिलता। इसके बाद वह सीसीटीवी कैमरे का फुटेज खंगालने लगती हैं, इसमें मोबाइल की बदली सामने निकलकर आ जाती है। हालांकि जानकारी होने पर पीड़ित ने पुलिस अधिकारियों से इसकी शिकायत की, इसके बाद पुलिस अधिकारी दोनों की पहचान के बाद उन्हें बुलवाकर फोन वापस दिलवाते हैं। इसके बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया। सीओ सदर देवेश सिंह ने कहा कि दोनों की विभागीय जांच कर उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट सौंप दी गई है।

 

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *