दिन दहाड़े वकील की गोली मारकर हत्या, गुस्साए लोगों ने अस्पताल में किया हंगामा, टूटी खिड़कियां, देखें वीडियो

Written by

in

रामपुरः उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में जिला पंचायत परिसर में बुधवार को दिनदहाड़े गोलीबारी की घटना सामने आई है। जहां एक वकील की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मिली जानकारी के अनुसार 45 वर्षीय फारुख वकील की एक बाबू से कहासुनी हुई थी। इसी दौरान गोलियां चलीं। फारुख वकील के भतीजे का आरोप है कि बाबू ने गोली मारकर हत्या की है। बाद में अपने बचाव के लिए खुद को घायल कर लिया। आरोप जिला पंचायत के बाबू असगर अली पर लगे है। मृतक के भाई ने बताया कि फारुख की पत्नी जिला पंचायत में क्लर्क हैं और गोली चलाने वाला व्यक्ति भी उसी परिसर में कार्यरत है।

बताया जा रहा है कि हत्याकांड के बाद वकील के घरवालों ने जिला अस्पताल की इमरजेंसी में जमकर हंगामा किया। खिड़की के शीशे तोड़ दिए। एसपी विद्यासागर मिश्र और अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह के साथ डीएम अजय कुमार द्विवेदी भी जिला अस्पताल पहुंचे। आक्रोशित परिजनों को समझाने का प्रयास किया। घटना के बाद पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र ने घटनास्थल का जायजा लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

जिला पंचायत भवन परिसर में हुई इस गोलीबारी के बाद अपर पुलिस अधीक्षक, सीईओ और एडिशनल एसपी भी जांच कर रहे हैं। जिलाधिकारी भी जिला अस्पताल पहुंचे और मृतक के परिजनों से बातचीत की। पुलिस ने बताया कि गोली चलाने के आरोप में आरोपी को हिरासत में लिया गया है, हालांकि वह भी घायल है। पुलिस अधीक्षक ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच की प्रक्रिया जारी रखने की जानकारी दी है।

 

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *