आपसी विवाद के बाद युवकों ने की फायरिंग, इलाके में दहशत, देखें CCTV

Written by

in

रायपुरः जिले में मेयर चुनाव के लिए मतदान से पहले फायरिंग का मामला सामने आया है। जहां, एक युवक ने विवाद के बाद हवाई फायरिंग की है जिसकी CCTV सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि आपसी विवाद के बाद बदमाशों ने गोली चलाई है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपियों को काबू कर लिया गया। जानकारी मुताबिक, 10 फरवरी की रात साढ़े 11 बजे गोलबाजार पुलिस को मुखबिर से फायरिंग की सूचना मिली। पुलिस फौरन मटका लाइन पहुंची। जिस जगह पर गोली चलने की खबर मिली थी, पुलिस ने CCTV कैमरों को खंगाला। फुटेज में एक लड़का फायरिंग करता हुआ दिखा। इस दौरान पुलिस ने CCTV फुटेज को आसपास के लोगों को दिखाकर पूछताछ की। लोगों ने बताया कि इसका नाम तैफउद्दीन उर्फ टप्पू (23) है, जो मौदहापारा निवासी है। पुलिस जब आरोपी के ठिकाने पर छापेमारी की, तो वह भाग गया। पुलिस ने बताया कि वारदात के बाद आरोपियों को पकड़ने के लिए 10 अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। इसके बाद 10 फरवरी को ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें तैफुद्दीन उर्फ टप्पू और मोह. कलीम शामिल है। एसएसपी लाल उमेद सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने जेल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच की जा रही है कि इन लोगों के पास पिस्तौल कहा से आई।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *