Punjab News: 22 किलो हेरोइन, 2 लाख की ड्रग मनी, हथियार और कार बरामद, 4 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

Written by

in

फिरोजपुरः नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहते पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार करके भारी मात्रा में नशीला पदार्थ और हथियार बरामद किए है। पुलिस ने नशा तस्करी में शामिल 4 आरोपियों को NDPS Act के तहत गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 22 किलो 295 ग्राम हेरोइन, 1 कार आई-20, 2 ग्लॉक पिस्टल, 2 मैगज़ीन और 4 राउंड और 2,05,000 रुपये ड्रग मनी बरामद की है। आरोपियों की पहचान 27 वर्षीय प्रताप सिंह, 25 वर्षीय जगजीत सिंह उर्फ जग्गा, 29 वर्षीय मलूक सिंह और 36 वर्षीय किरणदीप सिंह उर्फ दीप के रूप में हुई है।

मामले की जानकारी देते हुए डीआईजी स्नेहदीप शर्मा ने बताया कि पंजाब सरकार और डीजीपी गौरव यादव के निर्देशानुसार जिले में नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि आरोपियों द्वारा पाकिस्तान से भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद किया गया है। अधिकारी ने बताया कि नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के अंतर्गत थाना गुरमीत सिंह इंचार्ज सीआईए जीरा की एक टीम को उस समय यह सफलता हाथ मिली, जब थाना अंग्रेज सिंह सहित पुलिस पार्टी गश्त व चेकिंग के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों के बारे में प्राप्त सूचनाओं के आधार पर आरोपियों को रोककर पूछताछ की गई।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों को फिरोजपुर के नज़दीक ईंटों वाला भठ्ठा, गांव दुलचीकै से गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से 2 किलो 717 ग्राम हेरोइन, 4 मोबाइल फ़ोन और एक कार आई-20 (नंबर HR-30-Q-3251, रंग सफेद) सहित गिरफ्तार किए। उनसे 2 ग्लॉक पिस्टल, 2 मैगज़ीन और 4 राउंड 9 mm भी बरामद हुए। इस संबंध में आरोपियों के खिलाफ NDPS Act और 25/27 Arms Act के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान आरोपी प्रताप सिंह से पूछताछ के दौरान उसके घर के साथ बनी हवेली से 19 किलो 578 ग्राम हेरोइन और 2 लाख 5 हज़ार रुपये ड्रग मनी बरामद की गई। आरोपियों से पूछताछ के दौरान ओर बड़े खुलासे होने की संभावना है।

 

 

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *