फिरोजपुरः हाल ही में फिरोजपुर शहर के एक व्यक्ति ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी और दूसरे गुरुओं के बारे में गलत भाषा का इस्तेमाल किया था जिससे लोगों की धार्मिक आस्था को ठेक पहुंची थी। इसी के चलते उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया था और पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
अब इस मामले में सिख संगठनों ने शहर के पार्षदों के साथ मीटिंग की है कि कोई भी एमसी उस व्यक्ति को बेल नहीं दिलवाएगा। वहीं पार्षदों ने भी भरोसा दिलाया कि वह ऐसा ही करेंगे। वहीं, इस मामले में वकील कम्युनिटी भी आगे आई है। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के प्रेसिडेंट लवजीतपाल टुरना ने कहा कि जिस व्यक्ति ने गुरुओं के बारे में गलत भाषा का इस्तेमाल किया है। वह न तो सुनने लायक है और न ही माफ करने लायक। इसलिए हमारा कोई भी वकील यह केस नहीं लड़ेगा। अगर कोई इसका सपोर्ट करता है, तो उसका भी विरोध किया जाएगा।
वहीं आरोपी की भी एक वीडियो सामने आई है जिसमें वह वीडियो को लेकर माफी मांगता नजर आ रहा है। वीडियो में उसने अपना नाम बिक्रमजीत सिंह बताया और उसने कहा कि उसने नींद की गोलियां खाई हुईं थी जिसके चलते उससे गुरुओं के बारे में गलत बोला गया और इसके लिए वह माफी मांगते हैं। वह अकाल तख्त साहिब जाकर भी माफी मांगेगें और अपनी गलती का पश्चाताप करेंगे।

Leave a Reply