Punjab News: कपड़े की फैक्ट्री के बाहर से थान चोरी, देखें CCTV

Written by

in

लुधियाना। जिले में आये दिन चोरी की वारदातें बढ़ती जा रही हैं। चोर वारदातों को बेखौफ होकर अंजाम दे रहे हैं। जिससे आए दिन लोगों के अंदर डर का माहौल बना रहता है। इसी बीच ताजा मामला थाना डिवीजन नंबर 3 के अंतर्गत आते इलाके का है जहां बेखौफ चोरों ने दिन-दिहाड़े एक कपड़े की फैक्ट्री के बाहर से थान चोरी कर लिया। पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

CCTV फुटेज आया सामने
CCTV फुटेज में साफ दिख रहा है कि स्कूटी पर सवार दो चोर पहले इलाके की रेकी करते हैं। शातिर चोर कुछ दूरी पर रुककर पहले माहौल भांपते हैं। जब उन्हें लगता है कि कोई देख नहीं रहा तो स्कूटी सवार एक युवक रेहड़े के पास पहुंचता है। उसने बड़ी ही चतुराई से रेहड़े पर लदे कपड़ों के थानों में से एक भारी थान उठाया और अपने साथी को इशारा किया। पलक झपकते ही दोनों आरोपी एक्टिवा पर थान लादकर रफू-चक्कर हो गए।

कारोबारी को हुआ गिनती पर शक
कपड़ा कारोबारी को जब माल कम लगा तो उसे लगा कि शायद गिनती में कोई गलती हुई है। उसने बार-बार थानों की गिनती की लेकिन जब स्टॉक पूरा नहीं हुआ तो उसे शक हुआ। इसके बाद जब आसपास के सीसीटीवी खंगाले गए तो चोरों की करतूत सामने आ गई।

 

 

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *