Punjab News: CT University में BBA स्टूडेंट की हुई मौत

Written by

in

लुधियानाः जिले के जगराओं स्थित सीटी यूनिवर्सिटी में छात्रा की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार छात्रा यूनिवर्सिटी में लिफ्ट का इंतजार कर रही थी। इस दौरान छात्रा की रेलिंग से गिरकर मौत हो गई। मृतका की पहचान लुधियाना के शवहूर खातून के रूप में हुई है। मृतिका बीबीए सैकेंड ईयर की छात्रा है। बताया जा रहा है कि कुछ छात्राएं यूनिवर्सिटी में लिफ्ट का इंतजार कर रही थीं।

इसी दौरान एक छात्रा लिफ्ट के पास बनी सीढ़ियों की स्टील की रेलिंग पर बैठ गई। जब लिफ्ट आई और अन्य छात्राएं उसमें सवार होने लगीं, तो रेलिंग पर बैठी छात्रा का अचानक संतुलन बिगड़ गया। संतुलन बिगड़ने से वह पीछे की ओर पीठ के बल नीचे गिर गई। हादसे में छात्रा को गंभीर चोटें आईं।

घटना के तुरंत बाद यूनिवर्सिटी स्टाफ ने छात्रा को उठाकर लुधियाना के एक अस्पताल पहुंचाया। छात्रा की हालत गंभीर थी, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले की जानकारी देते हुए थाना सदर के मुखी सुरजीत सिंह ने कहा कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *