Punjab News: व्यक्ति की आखों में मिर्च डालकर लूटने वाले 2 गिरफ्तार, बैंक कर्मी को लेकर हुए बड़े खुलासे, देखें वीडियो

Written by

in

मोहालीः बीते दिनों शहर में स्थित एक एटीएम से व्यक्ति की आंखों में मिर्च डालकर उसे लूट लिया गया था। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच में पुलिस को हैरान कर देने वाले तथ्य सामने आए। पुलिस ने बताया कि इस चोरी को बैंक के ही सिक्योरिटी गार्ड ने अंजाम दिया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों की रिमांड हासिल कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी देते पुलिस अधिकारी ने बताया कि 14 फरवरी को एक वीडियो वायरल हुई थी जिसमें एक व्यक्ति जो एटीएम में पैसे जमा करवाने आया था उसके आंखों में मिर्च डालकर उससे 4 लाख रुपए लूट लिए थे। पुलिस ने मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए स्पेशल टीमों की मदद से 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। जांच में सामने आया कि आरोपियों में एक उसी बैंक का सिक्योरिटी गार्ड था, जो हमेशा देखता रहता था कि कौन ज्यादा पैसे जमा करवाता है और उसी के बाद सिक्योरिटी गार्ड निशान मसीह ने अपने साथ मनिंदर सिंह को मिला लिया जो नशा करने का आदि था।

बाद में दोनों ने इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने दोनों से करीब 2 लाख रुपए बरामद कर लिए हैं। कुछ पैसों से आरोपियों ने नशे का सेवन किया और कुछ पैसों से इन्होंने 2 फोन भी लिए हैं। आरोपियों का कोई भी क्रिमिनल बैग्राउंड नहीं हैं। इन्होंने पहली बार ही इस घटना को अंजाम दिया था। वहीं अब आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *