व्यक्ति ने पत्नी और 2 बच्चों की गला रेतकर की हत्या, घटना के बाद खुद पुलिस को बुलाया

Written by

in

जालोरः शहर के गांव दासपा में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जहां, पति ने पत्नी और 2 बच्चों की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी। मर्डर के बाद युवक ने ही पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे में तीनों के शव पड़े हुए देखे और दीवार व आंगन में खून ही खून फैला हुआ था। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है।

मृतकों की फाइल फोटो।
मृतकों की फाइल फोटो।

जानकारी देते एसएचओ राजेंद्र सिंह राजपुरोहित ने बताया कि वीरवार सुबह 6 बजे मंगलाराम पुरोहित (40) निवासी गांव दासपा ने मर्डर की सूचना दी थी। मंगलाराम ने कहा था कि किसी ने उसकी पत्नी और दो बच्चों की हत्या कर दी। मौके पर पहुंचे तो दाड़मी देवी (39), उसकी बेटी नीकू (10) और बेटा हितेश (7) के शव चारपाई पर पड़े थे। तीनों का गला रेता गया था। खून के छींटे दीवार पर लगे थे और आंगन में खून ही खून फैला हुआ था।

मंगलाराम के हाथों पर खून के छींटे लगे हुए थे। ऐसे में पुलिस ने मंगलाराम से सख्ती से पूछताछ की तो वो रोने लगा और मर्डर करना कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद की आशंका जताई जा रही है, हालांकि वास्तविक कारणों का खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *