Stock Market: Sensex में 500 अंक से ज्यादा की गिरावट, रियल्टी Sector सबसे ज्यादा गिरा

Written by

in

बिजनेसः सेंसेक्स बुधवार को भी निगेटिव में खुला। 500 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 75,720 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 120 अंक की गिरावट है, ये 22,950 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 15 में तेजी और 15 में गिरावट है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 26 में तेजी और 24 में गिरावट है। NSE सेक्टोरल इंडेक्स के रियल्टी सेक्टर में सबसे ज्यादा 1.14% की गिरावट है।

एशियाई बाजार में कोरिया के कोस्पी में 0.19% की तेजी है। हॉन्गकॉन्ग के हैंगसेंग में 1.49% की तेजी और चीन के शंघाई कम्पोजिट इंडेक्स में 0.0068% की गिरावट है। 11 फरवरी को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 4,486.41 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 4,001.89 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।

वहीं हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज लिमिटेड का इनिशियल पब्लिक ऑफर यानी IPO पब्लिक सब्सक्रिप्शन के लिए आज 12 फरवरी से ओपन हो रहा है। यह IPO 14 फरवरी को क्लोज होगा। कंपनी इस पब्लिक इश्यू के जरिए 12.36 करोड़ शेयर्स बेचकर ₹8,750 करोड़ जुटाना चाहती है। यह भारत के IT सर्विसेज और एंटरप्राइज टेक सेगमेंट में अब तक का सबसे बड़ा IPO होगा। अभी तक भारतीय IT सेक्टर में सबसे बड़ा 4,713 करोड़ रुपए का IPO साल 2002 में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज यानी TCS का रहा था। यह IPO पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल (OFS) है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *