इधर दूल्हे की जा रही थी बारात, उधर, कर्मियों ने काट दिया बिजली कनेक्शन, देखें वीडियो

Written by

in

बिजनौरः उत्तर प्रदेश के बिजनौर के नूरपुर की डायमंड सिटी कॉलोनी में शादी वाले घर की बिजली कनेक्शन काटने को लेकर मामला चर्चा में है। बताया जा रहा हैकि काॅलोनी के केयर टेकर की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई। घर में अंधेरा व्याप्त होने से परिवार को शर्मिंदगी झेलनी पड़ी। मामले का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, मुरादाबाद हाईवे पर निर्माणाधीन डायमंड कालोनी में शुभम कुमार ने कुछ दिन पूर्व अपने आवास पर विद्युत कनेक्शन लिया है। इस दौरान देर शाम शुभम की घुड़चढ़ी की तैयारी चल रही थी।

बैंड बाजे के साथ स्वजन तथा अन्य लोग घुड़चढ़ी का आनंद ले रहे थे। परिवार में शादी की चहल-पहल थी। बारात निकलने की तैयारी हो रही थी। दूल्हे ने भी शेरवानी पहन ली थी। इसी दौरान घर की बिजली गायब हो गई। लोगों ने जानकारी ली तो पता चला कि बिजलीकर्मियों ने पोल से घर का बिजली कनेक्शन कट कर दिया है। दूल्हे को मामले की जानकारी हुई तो वह बिजलीकर्मियों से बातचीत करने पहुंचा। वहां उसे बताया गया कि उसका बिल बकाया होने के कारण कनेक्शन डिसकनेक्ट किया जा रहा है।

दूल्हे ने कनेक्शन न काटने की गुहार लगाई, लेकिन उनकी मांग को नहीं माना गया। दूल्हे ने कहा कि हमने तो बिल भी जमा किया था। इसके बाद भी ऐसा क्यों किया गया। उन्होंने परेशान करने की बात कही। अब उसने अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है। शादी वाले घर की बिजली कटने के बाद लोग और रिश्तेदार-मेहमान परेशान हो गए। दूल्हे को भी अजीब स्थिति का सामना करना पड़ा। उन्होंने इस मुद्दे को अपमानजनक करार दिया। स्थानीय लोग और पीड़ित परिवार भी बिजली विभाग के एक्शन को असंवेदनशील करार दे रहे थे।

उन्होंने कहा कि अगर बकाए को लेकर कोई तकनीकी समस्या थी तो नियमानुसार विभाग को पहले से सूचना देकर एक्शन लेना चाहिए था। परिवार ने भी आरोप लगाया कि बिजली विभाग के कर्मियों ने स्थिति की गंभीरता को नहीं समझा। दूल्हा शुभम चौहान ने कहा कि बिजली विभाग के कर्मियों की हरकत से हमारी सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है। हमने जनवरी माह में पीवीवीएनएल से विधिवत बिजली कनेक्शन लिया था। उन्होंने अधिकारियों से मामले में कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ एक्शन लेकर हमें न्याय दिलाई जाए।

 

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *