ऊना के डॉ. सयम भारद्वाज ने राष्ट्रीय स्नातकोत्तर चिकित्सा प्रवेश परीक्षा (नीट)में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त किया

Written by

in

अब आईजीएमसी शिमला से बाल रोग मे करेंगे पीजी

ऊना/सुशील पंडित: ऊना के प्रतिभाशाली युवा चिकित्सक डॉ. सयम भारद्वाज ने वर्ष 2025 की राष्ट्रीय स्नातकोत्तर चिकित्सा प्रवेश परीक्षा में उल्लेखनीय सफलता अर्जित करते हुए अखिल भारतीय स्तर पर 4812वाँ स्थान तथा हिमाचल प्रदेश में 45वाँ स्थान प्राप्त कर जिला एवं प्रदेश का नाम गौरवान्वित किया है। उक्त परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के उपरांत अब वे शिमला स्थित इसी चिकित्सा महाविद्यालय से बाल रोग विषय में स्नातकोत्तर विशेषज्ञता की पढ़ाई करेंगे। उनका उद्देश्य बाल स्वास्थ्य के क्षेत्र में उच्च कोटि की सेवा प्रदान कर समाज के नन्हे बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य हेतु योगदान देना है।

डॉ. सयम भारद्वाज ऊना के वार्ड एक से स्वर्गीय सुकेश कुमार एवं अंजलि के सुपुत्र हैं। उन्होंने वर्ष 2023 में आईजीएमसी शिमला से चिकित्सा स्नातक की उपाधि प्राप्त की। उनकी प्रारंभिक ऊना के माउंट कारमेल स्कूल से हुई।यह से उन्होंने वर्ष 2013 में  दसवीं कक्षा तथा वर्ष 2015 में एसएसआरवीएम स्कूल से बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण की । छात्र जीवन से ही वे मेधावी, परिश्रमी एवं अनुशासित रहे हैं।

डॉ. सयम ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने स्वर्गीय दादा  सुभाष रत्तन भारद्वाज, स्वर्गीय दादी सुदेश कुमारी तथा समस्त परिवारजनों को दिया है, जिनके आशीर्वाद, मार्गदर्शन और प्रेरणा ने उन्हें निरंतर आगे बढ़ने की शक्ति प्रदान की। परिवारजनों का कहना है कि सयम ने बचपन से ही चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने का संकल्प लिया था और कठिन परिश्रम के बल पर उसे साकार किया।

उनकी इस उपलब्धि से ऊना क्षेत्र में हर्ष की लहर है तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने उन्हें शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। डॉ. सयम भारद्वाज भविष्य में एक कुशल, संवेदनशील एवं समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ के रूप में समाज की सेवा कर प्रदेश का नाम और ऊँचा करेंगे।

 

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *