Punjab News: सीमा सुरक्षा बल की ओर से Borderman Marathon 2026 का आयोजन, देखें वीडियो

Written by

in

अमृतसर : सीमा सुरक्षा बल की ओर से बॉर्डरमैन मैराथन 2026 का भव्य आगाज हुआ। ‘Hand in Hand With Border Population’ थीम के अंतर्गत आयोजित इस मैराथन का उद्देश्य फिटनेस को बढ़ावा देना और युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना है।

इस मौके पर बीएसएफ के आईजी अतुल फुलजुले मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए हैं। उन्होंने बताया कि 2022 में शुरु हुई यह वार्षिक मैराथन हर साल बड़े स्तर पर आयोजित हो रही है। इसकी लोकप्रियता भी लगातार बढ़ती जा रही है। इस बार मैराथन में 13 हजार से ज्यादा प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं।

इसमें देश के अलग-अलग हिस्सों से आए पेशेवर एथलीट भी शामिल हैं। मैराथन में फुल मैराथन (42.195 किलोमीटर), हाफ मैराथन (21.097 किलोमीटर) और 10 (किलोमीटर दौड़ जैसी तीन मुख्य श्रेणियां शामिल हैं। 42 किलोमीटर की दौड़ की शुरुआत अमृतसर के गोल्डन गेट अमृतसर से की गई।

यह ऐतिहासिक मार्ग से होते हुए जेसीपी अटारी तक आयोजित हो रही है। इसमें पुरुषों और महिलाओं के साथ-साथ सभी आयु वर्ग के प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता के विजेताओं के लिए आकर्षक इनाम राशि भी घोषित की गई है।

फुल मैराथन के लिए 1.5 लाख रुपये, हाफ मैराथन के लिए 75 हजार रुपये और 10 किलोमीटर दौड़ के लिए 40 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा सीमावर्ती क्षेत्रों के युवाओं को प्रोत्साहित करने क लिए खास श्रेणी में विजेताओं को उच्च गुणवत्ता वाली साइकिलें भी दी जाएगी।

बीएसएफ के अनुसार, यह मैराथन फिटनेस, खेल भावना और राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है जो युवाओं की ऊर्जा को पॉजिटिव दिशा देने और स्वस्थ समाज के निर्माण की दिशा में जरुरी कदम है। प्रतिभागियों और युवाओं ने भी इसे बीएसएफ की सराहनीय पहले बताई है।

उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को नशे से दूर रखकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *