इस इलाके में रिश्तों का खून, पौत्र ने दादा-दादी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या की, खुद को चाकू मारा

Written by

in

मिर्जापुर। जिले के तालर गांव में दर्दनाक घटनाराजगढ़ थाना क्षेत्र के तालर गांव में शनिवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। जहां, एक 13 वर्षीय किशोर ने अपने दादा पितांबर (70) और दादी हीरावती (68) पर कुल्हाड़ी से अचानक हमला कर दिया। जिसके बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। इस घटना में दोनों बुजुर्ग की मौत हो गई। इसके बाद किशोर ने खुद को भी चाकू से घायल कर लिया। आसपास के लोग और परिजन तुरंत मदद के लिए दौड़े। जिसके बाद तीनों को नजदीकी सीएचसी (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) ले जाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद पितांबर और उनकी पत्नी हीरावती को मृत घोषित कर दिया। किशोर को मामूली चोटें थीं और प्राथमिक उपचार के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

पुलिस ने शुरू की जांच
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल की जांच और परिजनों से पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है कि आखिर क्यों किशोर ने अपने दादा-दादी पर हमला किया।

घटना कैसे हुई?
पुलिस के अनुसार, पितांबर अपने परिवार के साथ तालर गांव में रहते थे। परिवार में उनकी पत्नी हीरावती, बेटा नरसिंह, बहू और 13 वर्षीय पौत्र शामिल हैं। शनिवार दोपहर करीब दो बजे, किशोर ने अपने दादा-दादी पर बिना किसी चेतावनी के कुल्हाड़ी से वार कर दिया। बुजुर्गों को संभलने का मौका भी नहीं मिला।

किशोर के मानसिक हाल जानने की कोशिश
पुलिस और परिजन अब यह समझने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर क्यों किशोर ने इतना गंभीर कदम उठाया। क्या इसके पीछे कोई मानसिक तनाव था या कोई और कारण। पुलिस सभी संभावित वजहों की जांच कर रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *