Stage पर भड़की Singer ने भरे मंच पर Anchor को मारी चप्पल, देखें वीडियो

Written by

in

पटनाः भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री की जानी-मानी लोक गायिका निशा उपाध्याय सुर्खियों में आ गई। दरअसल, सोशल मीडिया पर निशा का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक एंकर पर चप्पल ताने हुए नजर आ रही हैं। बताया जा रहा है कि एंकर द्वारा उनके ‘रेट’ को लेकर की गई एक टिप्पणी से वह इतनी आहत हुईं कि उन्होंने भरे मंच पर ही अपना आपा खो दिया। मिली जानकारी के अनुसार बिहार के सारण जिले के गांव की घटना है, जहां निशा का स्टेज शो आयोजित किया गया था।

चकाचौंध के बीच जैसे ही निशा अपनी परफॉर्मेंस के लिए तैयार हुईं, स्टेज संभाल रहे एंकर मुकेश ने कुछ ऐसा कह दिया जिससे पूरा माहौल बदल गया। एंकर ने मजाकिया अंदाज में कहा, “अब बारी है हमारी प्यारी निशा दीदी की। जोर से तालियां बजाइए और हां दीदी, आज का रेट क्या है? एक गाना दस हजार, दो गाने बीस हजार… या कुछ और?” एंकर की यह बात सुनते ही भीड़ में कुछ लोग ठहाके लगाने लगे, लेकिन निशा को यह मजाक बेहद अपमानजनक लगा।

उन्हें लगा कि एक कलाकार की कला का मोल इस तरह सार्वजनिक रूप से लगाना उनकी गरिमा के खिलाफ है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि नीली साड़ी पहने निशा उपाध्याय गुस्से में तमतमाते हुए अपनी चप्पल उतार लेती हैं और एंकर की तरफ दौड़ती हैं। एंकर अपनी जान बचाकर स्टेज पर इधर-उधर भागता नजर आ रहा है। पीछे से निशा की टीम के लोग भी चिल्ला रहे हैं- “इसका मुंह तोड़ो!”

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *