Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab News: मुख्यमंत्री मान ने मोगा के प्रशासकीय परिसर में विस्तार का किया शिलान्यास
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
ब्रेकिंग न्यूज़

Punjab News: मुख्यमंत्री मान ने मोगा के प्रशासकीय परिसर में विस्तार का किया शिलान्यास

Mahabir
Last updated: January 19, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, मोगा। Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Singh Mann) ने यहां रविवार को जिला प्रशासकीय परिसर (DAC) के विस्तार का शिलान्यास किया। इमारत की तीसरी और चौथी मंजिल के निर्माण वाली इस परियोजना पर 10.31 करोड़ रुपए की लागत आएगी।

Contents
  • CCTV कैमरा सिस्टम होगा
  • सोलर पावर जनरेशन सिस्टम लगाया जाएगा

यह भी पढ़ें: कनाडा में PR को लेकर नए नियमों की घोषणा, पंजाब के लोगों पर क्या पड़ेगा असर, पढ़ें

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह जिले के लिए ऐतिहासिक दिन है क्योंकि आज डी.ए.सी. के ब्लॉक बी में दो मंजिलों के निर्माण का काम शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि डी.ए.सी. की इमारत में चार ब्लॉक शामिल हैं, जिनमें ए ब्लॉक, बी ब्लॉक, सी ब्लॉक और डी ब्लॉक का निर्माण 2004 में किया गया था।

CM lays foundation stone for extension of District Administrative Complex

CCTV कैमरा सिस्टम होगा

भगवंत सिंह मान ने बताया कि विभिन्न कार्यालयों को दरपेश जगह की कमी को दूर करने के लिए और कुछ सरकारी कार्यालय जो अन्य स्थानों से चलाए जा रहे हैं, उन्हें स्थानांतरित करने के लिए दो मंजिलें बनाई जा रही हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजना इस साल अगस्त तक लगभग आठ महीनों में पूरी हो जाएगी। उन्होंने बताया कि दोनों मंजिलों पर कुल 48 कमरे बनाए जाएंगे और दोनों मंजिलों पर पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग शौचालय ब्लॉक का प्रबंध होगा। भगवंत सिंह मान ने बताया कि परिसर में 13 व्यक्तियों की क्षमता वाली नई लिफ्ट लगाई जाएगी और दोनों मंजिलों पर सुरक्षा के लिए सी.सी.टी.वी. कैमरा सिस्टम होगा।

CCTV
CCTV

सोलर पावर जनरेशन सिस्टम लगाया जाएगा

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अत्याधुनिक इमारत फायर डिटेक्शन/आपातकालीन निकासी और पब्लिक एड्रेस सिस्टम से भी लैस होगी। उन्होंने यह भी कहा कि नवीकरणीय ऊर्जा के उचित उपयोग के लिए इमारत में 95 किलोवाट सोलर पावर जनरेशन सिस्टम लगाया जाएगा। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पिछली सरकारों ने लोगों की बेहतर सेवा के लिए ऐसे प्रयासों पर कोई ध्यान नहीं दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे पहले राज्य की बागडोर गलत हाथों में रही थी, जिससे राज्य को नुकसान उठाना पड़ा है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने पद संभालने के बाद से ही ऐसे जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दी है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि ऐसी इमारतें लोगों की भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बनाई जा रही हैं।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article UP News: राजस्थान के मुख्यमंत्री ने संगम में लगाई पावन डुबकी
Next Article Mahakumbh 2025: महाकुंभ मेले में कई धमाके, 19 कैंपों में लगी भीषण आग, कई टैंट जलकर राख, कई इलाके सील
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने आज के ताजा दाम

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Canada Work Permit: कनाडा में स्टडी के बाद कैसे मिलेगा भारतीय छात्रों को वर्क परमिट, यहां जाने सब कुछ

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, MCX पर चांदी 2,000 रुपये उछली, गोल्ड में भी आई तेजी

By Mahabir

Canada News: कनाडा में जंगल से मिला नवजात का शव, पंजाबी दंपती गिरफ्तार; अस्पताल पहुंचने पर खुला मामला

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.