Punjab News: अनियंत्रित होकर नहर किनारे पलटी तेज रफ्तार Car, मची अफरा-तफरी, देखें Video

Written by

in

अमृतसरः शहर के चट्टीविंड ब्रिज से तरनवाले ब्रिज जाने वाली सड़क पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब नहर किनारे एक तेज रफ्तार और बेकाबू कार अचानक पलट गई। हादसे में कार में सवार 4 युवकों को मामूली चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार तेज गति से चट्टीविंड ब्रिज से तरनवाले ब्रिज की ओर जा रही थी। इसी दौरान कार मोटरसाइकिल को बचाते हुए बेकाबू होकर नहर के पास सड़क किनारे पुल पर पलट गई। हादसे के वक्त कार में चार युवक सवार थे। हालांकि, गनीमत यह रही कि सभी को केवल मामूली चोटें आईं और कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यदि कार की गति थोड़ी और अधिक होती तो वाहन नहर में गिर सकता था, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था।

कार सवार युवकों का दावा है कि वाहन की गति लगभग 60 किलोमीटर प्रति घंटे थी। कार चालक हरपाल ने बताया कि अचानक स्टेरिंग से नियंत्रण बिगड़ने के कारण कार असंतुलित होकर पलट गई। उन्होंने बताया कि वह भाई मंज रोड के रहने वाले है और वह अपने घर जा रहा थे, तभी यह हादसा हुआ।

घटना के बाद पुलिस ने कार सवार युवकों को हिरासत में ले लिया है। अधिकारियों का कहना है कि चालक का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा और हादसे के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि दुर्घटना के सही कारणों का पता लगाया जा सके।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *