Jalandhar News: अस्पताल में दोस्त का हाल जानने पहुंचे युवक को नौजवानों ने मारी गोली, घायल, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: महानगर में गोली चलने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला बल अस्पताल के बाहर गोली चलने का सामने आया है, जहां अस्पताल के बाहर गोली चलाकर हमलावार फरार हो गए। वहीं घायल नौजवान को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घायल नौजवान की पहचान सौरव सिंह पुत्र सतनाम सिंह शिव नगर सोढल रोड के रूप में हुई है।

मामले की जानकारी देते हुए घायल नौजवान के दोस्त जीवन ने बताया कि सौरव देर रात कालिया कालोनी के रहने वाले लक्की पकौड़ियां वाले का हालचाल जानने के लिए बल अस्पताल पहुंचा था। इस दौरान जब वह हाल जानने के बाद अस्पताल से बाहर निकला तो अस्पताल के बाहर तीन युवकों ने सौरव को घेर लिया और उस पर गोली चला दी। दोस्त का आरोप है कि अनमोल नामक युवक ने सौरव पर गोली चलाई है। इस दौरान जिंदा पिंड का विष्णु ही मोटा नामक युवक और अनमोल को लेकर घटना स्थल पर पहुंचा था।

ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

ਜਲੰਧਰ – ਹਸਪਤਾਲ ਬਾਹਰ ਗੋਲੀਕਾਂਡ: ਨੌਜਵਾਨ ਪੇਟ ਵਿੱਚ ਗੋਲੀ ਲੱਗਣ ਨਾਲ ਜਖ਼ਮੀ, ਹਮਲਾਵਰ ਫਰਾਰ

हालांकि गोली चलने की असल वजह सामने नहीं आई है। दोस्त ने बताया कि सौरव के पेट में गोली लगने से वह घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना 1 की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। वहीं पुलिस ने मामले को लेकर चुप्पी साध ली है। जबकि दूसरी ओर परिवार द्वारा इंसाफ की गुहार लगाई जा रही है। अस्पताल के बाहर गोली चलने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े होने शुरू हो गए है। परिवार द्वारा आरोपियों की तस्वीर भी जारी की गई है। जिसमें गोला लगी तस्वीर में अनमोल नामक नौजवान है और अन्य 2 उसके साथी ने घटना को अंजाम दिया है।

वहीं बोबी ने कहा कि उसका बल अस्पताल के साथ उसका टैक्सी का दफ्तर था। इस दौरान लक्की पकौड़ियां वाले का हाल जानने के लिए वह दोस्तों के साथ बल अस्पताल गया। जिसके बाद उसके पिता का फोन आया और उसने अस्पताल में दोस्त और उसकी पत्नी के घायल होने के बारे में बताया। बोबी ने कहा कि दीपक, अर्जुन और शुभम दोस्त शामिल था। शुभम पानी लेने के लिए गया हुआ था, इस दौरान 3 युवकों ने उसके कर्मी शुभम पर हमला करना शुरू कर दिया। शुभम जान बचाता हुए उसके पास पहुंचा तो युवकों में एक युवक ने उसके भाई सौरव पर देसी कट्टे से फायर कर दिया। घटना में सौरव के पेट में गोली लगी और वह घायल हो गया। घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *