Punjab News: कोर्ट परिसर में 15,000 रुपए की रिश्वत लेते पुलिसकर्मी रंगे हाथों काबू

Written by

in

लुधियानाः भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान चलाते हुए लुधियाना विजिलेंस ब्यूरो ने एक पुलिसकर्मी को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी पुलिसकर्मी को जिला कचहरी की 5वीं मंजिल से 15,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए हिरासत में लिया गया।

ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

ਲੁਧਿਆਣਾ ‘ਚ ਰਿਸ਼ਵਤਖੋਰੀ ਬੇਨਕਾਬ: ਪੁਲਿਸ ਚੌਕੀ ਇੰਚਾਰਜ 15 ਹਜ਼ਾਰ ਲੈਂਦਾ ਕਾਬੂ

जानकारी मुताबिक, पकड़ा गया पुलिसकर्मी थाना 8 में तैनात बताया जा रहा है। आरोप है कि उसने किसी पुराने केस के निपटारे और मामले को रफा-दफा करने के बदले में पीड़ित से पैसों की मांग की थी। सौदा तय होने के बाद जैसे ही पुलिसकर्मी ने कोर्ट परिसर की 5वीं मंजिल पर रिश्वत की राशि पकड़ी पहले से जाल बिछाकर बैठी विजिलेंस टीम ने उसे दबोच लिया।

इस कार्रवाई की पुष्टि करते हुए विजिलेंस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिसकर्मी को रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया गया है। अभी मामले की शुरुआती जांच और कागजी कार्रवाई जारी है। जैसे ही जांच पूरी होगी मामले की विस्तृत जानकारी और एफआईआर का विवरण साझा किया जाएगा। दोपहर के समय हुई इस अचानक कार्रवाई से कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। विजिलेंस की टीम आरोपी को अपने साथ दफ्तर ले गई है, जहां आगे की जांच जारी है।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *