बेकाबू Car खड़े ट्राले से टकराई, हादसे में 2 दोस्तों की मौत

Written by

in

नोखाः होटल से खाना खाकर लौट रहे 2 दोस्तों की कार बेकाबू होकर सड़क किनारे खड़े कबाड़ से भरे ट्राले से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार को पहचानना मुश्किल हो गया। लेफ्ट साइड से कार पूरी तरह से खत्म हो गई। हादसे में दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। आसपास के लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। मामला नोखा थाना इलाके के चरकड़ा गांव के पास नोखा-नागौर रोड का मंगलवार रात करीब 12 बजे का है।

जानकारी देते हुए नोखा SHO अमित स्वामी ने बताया कि बेरासर निवासी राकेश शर्मा (25) और कक्कू निवासी शिवनारायण जाट (26) दोनों दोस्त हैं। दोनों देर रात नोखा से करीब 9 किमी दूर नागौर रोड़ स्थित एलिशन होटल पर खाना खाने के लिए गए थे। जहां से वापस लौटते समय चरकड़ा गांव के मिस्त्री मार्केट के पास उनकी कार बेकाबू होकर सड़क किनारे कबाड़ से भरे ट्राले से टकरा गई।

हादसा इतना भयानक था कि दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी नोखा पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को बागड़ी अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। जहां पोस्टमॉर्टम कर शव परिजनों को सुपुर्द किया गया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *