Punjab News: पंच प्यारों की अगुवाई में श्री अकाल तख्त साहिब से खालसा वहीर की हुई शुरुआत, देखें वीडियो

Written by

in

अमृतसरः महानगर में आज श्री अकाल तख्त साहिब से ‘खालसा वहीर’ की शुरुआत पंच प्यारों की अगुवाई में हुई। इस अवसर पर गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्र-छाया में ‘वारिस पंजाब दे’ और विभिन्न पंथक जत्थेबंदियों ने अरदास कर इसे शुभारंभ किया। इस अवसर पर सांसद अमृतपाल सिंह के पिता तरसेम सिंह, फरीदकोट से सांसद सरबजीत सिंह खालसा, विधायक और माता बलविंदर कौर सहित बड़ी संख्या में संगत मौजूद थी।

सांसद अमृतपाल सिंह के पिता तरसेम सिंह ने मीडिया से बातचीत में बताया कि यह दो दिवसीय वहीर गुरु साहिबान के आशीर्वाद से युवाओं को उनकी जड़ों से जोड़ने और उन्हें नशों जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर करने के उद्देश्य से शुरू की गई है। इसका मुख्य उद्देश्य उन युवाओं को मुख्यधारा में लाना है, जो किसी कारण से भटक चुके हैं। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे अमृत ग्रहण कर गुरु के मार्ग पर चलें और समाज तथा पंथ का मान बढ़ाएं।

विधायक मनप्रीत सिंह अयाली ने बताया कि यह मार्च श्री अकाल तख्त साहिब से शुरू होकर मुडकी साहिब में पड़ाव करेगा और अंत में तख्त श्री दमदमा साहिब, तलवंडी साबो में सम्पन्न होगा। उनका कहना था कि इसका उद्देश्य सभी पंथक समूहों को एक मंच पर लाना और सिख नेतृत्व को मजबूत करना है। आयोजकों ने संगत से अपील की कि वे इस वहीर में सक्रिय रूप से भाग लें और पंजाब की युवा पीढ़ी को बचाने में सहयोग दें।आयोजकों का कहना है कि वहीर न केवल एक धार्मिक यात्रा है, बल्कि समाज और पंथ की भलाई के लिए युवाओं को जागरूक करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास भी है।

 

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *