कहासुनी के बाद नाई ने युवक का तेजधार हथियार से काटा गला, हालत गंभीर

Written by

in

शिमलाः एक युवक पर नाई ने तेजधार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में नाई ने युवक का गला काट डाला। जिसके बाद युवक गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए आईजीएमसी शिमला में भर्ती करवाया गया। युवक की हालत नाजुक बनी हुई है।

सूचना के अनुसार, शिमला के कैंथू क्षेत्र में अक्षय अपने दोस्त से मिलने ताराहाल गया था। इस दौरान नाई अमन के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई और अमन ने अक्षय पर तेजदार हथियार से हमला कर दिया।पीड़ित युवक की मां बिमला ने बताया कि कुछ देर बाद परिवार को सूचना मिली कि उनके बेटे की हालत गंभीर है। ऐसे में वह आनन-फानन में मौके पर पहुंचे और उन्होंने देखा कि बेटे का गला बुरी तरह से लहूलुहान था। स्थानीय लोगों की मदद से उसे एम्बुलेंस में IGMC पहुंचाया गया।

पुलिस के अनुसार, IGMC से एमएलसी रिपोर्ट प्राप्त की है, जिसमें तेजधार हथियार से हमला और गंभीर चोटों की पुष्टि हुई है। मामला पुलिस स्टेशन बालूगंज शिमला में दर्ज कर लिया गया है। एएसआई राकेश कुमार जांच कर रहे हैं। आरोपी अभी फरार है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *