Punjab News: 2 पक्षों में हुए विवाद में चली गोलियां और ईंट-पत्थर, देखें वीडियो

Written by

in

अमृतसरः जिले में थाना मत्तेवाल के अंतर्गत आते सिद्दवां गांव में 2 पक्षों में खूनी झड़प हो गई। मिली जानकारी के अनुसार कार में गाने बजाने को लेकर दोनों पक्षों में बहस इस कदर बढ़ गई कि दोनों पक्षों द्वारा जमकर ईंट-पत्थर बरसाए गए। वहीं एक पक्ष द्वारा गोलियां चलाने की घटना भी सामने आई है।

बताया जा रहा है कि घटना के दौरान 3 से 4 फायर किए गए। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। जहां एक परिवार ने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है। मामले की जानकारी देते हुए परिवार ने हुए बताया कि गांव के कुछ युवक हमारे घर के सामने अपनी गाड़ी खड़ी करके उसमें तेज आवाज में गाना लगाकर छोड़ देते है।

जिसके चलते उन्होेंने कई बार युवकों को रोका कि यहां पर गाड़ी लगाकर गाने बजाना मना है, लेकिन वह सुनते नहीं है। इसी मामले को लेकर देर रात भी उन्हें गाने बजाने से मना किया गया तो युवकों ने अपने कुछ अन्य साथियों को बुला लिया और हमारे साथ झगड़ा करना शुरू कर दिया। इस दौरान युवकों ने पहले ईंट-पत्थरों से हमला किया।

घटना के कुछ देर बाद फिर युवक आए और उन्होंने हवाई करने शुरू कर दिए। घटना की शिकायत पुलिस को दे दी गई है। परिवार का आरोप है कि पुलिस की ओर से पुख्ता कार्रवाई नहीं की गई, जिसके चलते उन्हें युवकों द्वारा धमकियां दी जा रही है।

इस मौके पर मत्तेवाल थाने के पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित परिवार ने हमारे पास शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें निरवैल सिंह और उसके साथियों के खिलाफ शिकायत दी गई है। शिकायत में कहा है कि वे घर के बाहर गाड़ी लगाकर ऊंची आवाज में गाने बजाते है।

जिसको लेकर उन्हें रोका तो उन्होंने हमला किया गया और गोलियां चलाई गई। पुलिस को मौके से 2 खोल बरामद हुए है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *