महाविद्यालय बंगाणा में सड़क सुरक्षा क्लब के तत्वावधान में जागरूकता कार्यक्रम

Written by

in

ऊना/सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में सड़क सुरक्षा क्लब के तत्वावधान में महाविद्यालय परिसर में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करना तथा सुरक्षित यातायात के प्रति उत्तरदायी नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. रेखा शर्मा ने की।

इस अवसर पर सड़क सुरक्षा क्लब की नोडल अधिकारी डॉ. किरण ठाकुर तथा अन्य प्राध्यापकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के प्रारंभ में विद्यार्थियों को सड़क दुर्घटनाओं के कारणों, यातायात नियमों के पालन की आवश्यकता तथा हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। इसके पश्चात उपस्थित छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई, जिसमें उन्होंने यातायात नियमों का पालन करने, नशे की अवस्था में वाहन न चलाने, ओवरस्पीडिंग से बचने तथा दूसरों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर एन एस एस प्रोग्राम ऑफिसर सिकंदर नेगी, रेंजर हैड प्रोफेसर कमलेश कुमार, प्रोफेसर कृष्ण, प्रोफेसर अरविंद व प्रोफेसर संजय शर्मा , रोड सैफटी के मेंबर्स और एन एस एस के स्वयंसेवी आदि मौजूद रहे।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *