अमेरिका दूतावास पर उग्र भीड़ ने किया हमला, कई लोगों की मौत, बंद किया वीजा का कामकाज, देखें वीडियो

Written by

in

कराचीः पाकिस्तान के कराची में अमेरिका दूतावास पर उग्र भीड़ ने हमला कर दिया। दरअसल, ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की इजरायल और अमेरिका के हमलों में मौत के बाद पाकिस्‍तान में हिंसक विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। हिंसक भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस को फायररिंग भी करनी पड़ी, जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई. ऐसे में पूरे इलाके की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। वहीं आज पाकिस्तान में अमेरिकी दूतावास में वीजा का काम आज बंद रहेगा। कराची स्थित अमेरिकी कॉन्‍सुलेट पर बीते दिन हुए हमले के बाद ये निर्णय लिया गया है। वहीं पाकिस्तानी आर्मी अमेरिकी सुरक्षाबलों की कार्रवाई को भीड़ के बीच सही ठहरा रही है।

पाकिस्तान में अमेरिकी दूतावास पर खामेनेई की मौत के बाद प्रदर्शनकारी पहुंचे और तोड़फोड़ की। प्रदर्शनकारियों के पास हथियार थे, उन्होने दूतावास पर फायरिंग की। इसके बाद अमेरिकी जवानों ने भी गोली का जबाब गोली से दिया। दंगाईयों ने दूतावास पर कब्जा करने की कोशिश की। दरअसल, प्रदर्शनकारी वाणिज्य दूतावास की ओर जाने वाली सड़क पर इकट्ठा होने लगे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक असद रजा ने कहा कि भीड़ के पुलिस पर हमला करने के बाद स्थिति नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे गए। पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया। हालांकि, एक प्रदर्शनकारी ने बाद में एक टीवी चैनल से बातचीत में दावा किया कि पुलिस ने उन पर गोली भी चलाई।

सिविल अस्पताल की प्रवक्ता डा. सुमैय्या सैयद ने बताया कि अब तक 10 शव अस्पताल लाए गए हैं, जिनमें से कुछ पर गोली के घाव हैं। ईरान पर इजरायल और अमेरिका के हमलों के बीच खामेनेई की मौत की खबर के बाद प्रदर्शनकारी अमेरिकी वाणिज्य दूतावास की ओर जाने वाली सड़क पर इकट्ठा होने लगे। सैयद के अनुसार, करीब 30 घायल अस्पताल के ट्रामा सेंटर में उपचाराधीन हैं, जिनमें 4 पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक असद रजा ने कहा कि जब भीड़ ने पुलिस पर हमला किया, तब स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे गए और रबर की गोलियां चलाई गईं। इस दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया।

एक प्रदर्शनकारी ने बाद में एक टीवी चैनल से बातचीत में दावा किया कि जब प्रदर्शनकारी वाणिज्य दूतावास में घुसने की कोशिश करने लगे तो पुलिस ने गोलीबारी की। सिंध के गृह मंत्री जिया उल हसन लंजार ने कराची के अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक से तत्काल विवरण मांगा और कहा कि किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी। ईधी वेलफेयर ट्रस्ट के फैसल ईधी ने कहा कि कुछ प्रदर्शनकारी बेहद हिंसक हो गए और उन्होंने उनके स्वयंसेवकों तथा एंबुलेंस पर भी हमला किया। इस बीच, खामेनेई की मौत के बाद इस्लामाबाद और लाहौर में भी विरोध प्रदर्शनों की खबरें हैं।

 

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *