Punjab News: थाने में महिला के सिर पर जूतियां मारने पर भड़की चेयरपर्सन राज लाली, दिए सख्त निर्देश, देखें वीडियो

Written by

in

मोहालीः थाने में महिला कर्मी के साथ गलत व्यवहार करने को लेकर मामला पंजाब राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन राज लाली गिल के पास पहुंच गया। जहां राजलाली ने पीड़ित महिला के मामले को संज्ञान में लेते हुए थाने के पुलिस कर्मी और महिला पुलिसकर्मी को तलब किया। हालांकि चेयरपर्सन ने जिले और थाने का नाम बताने से साफ इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि इससे महिला की आईडेंटटी क्लीयर हो जाती है जो कि ठीक नहीं है। गिल का कहना है कि सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए वो समाज के उस वर्ग को साफ संदेश देना चाहती हैं जो महिलाओं पर अत्याचार करता है। उन्होंने कहा कि वो महिला बेहद परेशान थी। जब उसकी शिकायत पहुंची तो उन्होंने आरोपी पुलिस कर्मी के साथ उसके अधिकारी को भी तलब किया था।

इस दौरान पीड़ित महिला ने चेयरपर्सन को बताया कि हार्ट पेशेंट होने के बावजूद पुलिसकर्मी ने थाने में उसके सिर पर जूतियां मारीं और पैरों के बल बैठाया। जिससे मुझे ब्लीडिंग शुरू हो गई। पीड़िता ने बताया कि इस दौरान एक मैडम ने कान पर थप्पड़ मारे और पीछे डंडे मारे। फिर सर जी आए थड़-थड़ तीन थप्पड़ मारे। पीड़िता ने कहा कि वह हाथ जोड़ती रही, लेकिन मेरे सिर पर जूतियां मारी और मैं बेहोश हो गई। पीड़िता ने कहा कि उसे पुलिस कर्मी ने धमकाते हुए कहा कि अभी तो कुछ नहीं हुआ जब रात की ड्यूटी वाला नशे में आएगा, तब तेरे साथ क्या होगा समझ ले।

यह सुनकर चेयरपर्सन राज लाली गुस्से में आ गई और उन्होंने पुलिस कर्मी को यहां तक कह दिया कि यही सब कुछ अगर तेरे साथ करें तो कैसा लगेगा? चेयरपर्सन राज लाली गिल ने आरोपी पुलिस कर्मी के साथ गए अधिकारी को साफ कह दिया कि उस दिन थाने की पूरी सीसीटीवी फुटेज उन्हें दी जाए। उन्होंने दो-टूक चेतावनी दी कि अगर ऐसा सच में हुआ होगा तो वर्दी उतरवा दूंगी। गुस्से में आई चेयरपर्सन ने पुलिस कर्मी को खरी खोटी सुनाते हुए कहा कि कराऊं तेरी भी ऐसी हालत।

मैं इसे कहती हूं कि डंडा उठा, जुत्ती उठा और वही काम कर जो इसने किया था। फिर ठीक रहेगा। तुम देखो कितनी बड़ी बेशर्मी है कि आके कह रहे हो कि कुछ हुआ ही नहीं। चेयरपर्सन ने कहा कि तेरा खाली लाइनहाजिर करने से काम नहीं बनना। इनकी यूनिफार्म उतारो जी। लाइन हाजिर करने से मेरी सेटिसफेक्शन नहीं है। ये डिसमिस होना चाहिए। अब इस मामले में पुलिस अधिकारी से उस दिन का सीसीटीवी फुटेज तलब किया गया है। महिला के साथ सच में अत्याचार हुआ है तो पुलिस कर्मी के खिलाफ सख्त एक्शन लेने को कहा जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *