Punjab News: Sewerage से मिला भ्रूण, मैनहोल की सफाई दौरान खुला राज, देखें वीडियो

Written by

in

लुधियानाः शहर के इस्लामगंज इलाके में सोमवार दुपाहर को उस समय सनसनी फैल गई जब छल्लियां वाली गली में सीवरेज की सफाई के दौरान एक नवजात का भ्रूण बरामद हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और भ्रूण को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने अज्ञात महिला और उसके साथी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी देते निगम के जोन-बी में बतौर नंबरदार तैनात अशोक कुमार निवासी शाम नगर ने बताया कि 2 मार्च को वह अपनी टीम के साथ रूटीन चेकिंग और सफाई के लिए इस्लामगंज पहुंचे थे। जब कर्मचारियों ने गली में स्थित सीवरेज का ढक्कन हटाया तो उन्हें अंदर कुछ संदिग्ध वस्तु तैरती हुई दिखाई दी। जब उसे बाहर निकाला गया तो कर्मचारियों के होश उड़ गए। वह एक विकसित इंसानी भ्रूण था। अशोक कुमार ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम और अपने उच्च अधिकारियों को दी।

पुलिस की प्राथमिक जांच के अनुसार किसी अज्ञात महिला ने अपने साथियों के साथ मिलकर अवैध रूप से गर्भपात करवाया और लोक-लाज या कानूनी कार्रवाई के डर से भ्रूण को सीवरेज के मैनहोल में फेंक दिया। पुलिस अब इलाके के अस्पतालों और दाइयों का रिकॉर्ड खंगाल रही है ताकि हाल ही में हुए संदिग्ध गर्भपात के मामलों का पता लगाया जा सके। वहीं पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि दोषियों की पहचान हो सके।

 

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *