Punjab News: दरबार साहिब में सेवा कर रहे व्यक्ति की मौत, देखें वीडियो

Written by

in

अमृतसरः दरबार साहिब में सेवादार की सेवा के दौरान मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मृतक परिवार का इकलौता बेटा था। मृतक की पहचान 38 वर्षी बलविंदर सिंह उर्फ प्रिंस पुत्र स्वर्गीय अनूप सिंह निवासी तारा वाला, अमृतसर के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि मृतक बलविंदर सिंह दरबार साहिब के जोड़ा घर में सेवा कर रहा था, इस दौरान अचानक बलविंद को दिल का दौरा पड़ गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टरों ने बलविदंर को मृतक घोषित कर दिया। बलविंदर जौमेटों की कंपनी में काम करता था। काम से लौटने के बाद वह दरबार साहिब में जाकर सेवा करता था। बलविदंर की मौत को लेकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *