Punjab News: पुलिस चौकी से 200 मीटर दूर घर पर चली गोलियां, पार्षद पति ने किया खुलासा, देखें वीडियो

Written by

in

अमृतसरः पंजाब में आए दिन पंजाब में गोलियां चलने और हत्या होने की घटनाएं सामने आ रही हैं। हमलावर निडर होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। वहीं जिले के फैज़पुरा इलाके में देर रात उस समय दहशत का माहौल बन गया जब महिला पार्षद पति के घर के बाहर कुछ अनजान युवकों ने गोलियां चलाईं। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। घटना के बाद लोग घरों से बाहर निकल आए। महिला पार्षद के पति इंदरजीत सिंह ने बताया कि करीब रात 12 बजे उन्हें घर के बाहर से संदिग्ध आवाजें सुनाई दीं। कुछ देर बाद घर के बाहर गोली चलने की आवाज आई। परिवार ने उन्हें बाहर नहीं निकलने को कहा, जिसके बाद गली के लोग इकट्ठे हो गए। लोगों के इकट्ठा होते ही हमलावर मौके से फरार हो गए।

इंदरजीत सिंह ने खुलासा किया है कि हमलावर हत्या की नीयत से आए थे। उनके अनुसार कुछ लोगों से पहले से रंजिश चली आ रही थी और उनके खिलाफ नशे से जुड़े मामलों में कार्रवाई की मांग की जा रही थी। उन्होंने बताया कि घटना के दौरान चार व्यक्ति सीसीटीवी कैमरों में भी नजर आए हैं, जबकि कुछ अन्य लोग नज़दीकी गलियों में खड़े होने की जानकारी मिली है। उन्होंने कहा कि घटना स्थल से करीब 200 मीटर की दूरी पर पुलिस चौकी मौजूद है, लेकिन इसके बावजूद ऐसी घटना होना चिंताजनक है।

ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਦੇ ਫੈਜਪੁਰਾ ਵਿੱਚ ਆਪ ਕੌਂਸਲਰ ਦੇ ਘਰ ’ਤੇ ਗੋਲੀਬਾਰੀ, ਪਤੀ ਨੂੰ ਨਿਸ਼ਾਨਾ ਬਣਾਉਣ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼

वहीं फैज़पुरा पुलिस चौकी के अधिकारियों ने कहा कि इस मामले में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। पुलिस के मुताबिक यह मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा हुआ लगता है। पुलिस का कहना है कि तीन से चार युवक घर के बाहर आए और उन्होंने गोलीबारी की। सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों के आधार पर आरोपियों की पहचान की कोशिश की जा रही है और उन्हें जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

 

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *