Punjab News: हादसे का कारण बनी टूटी सड़क, 7 फीट गड्ढे में एक्टिवा सहित गिरा व्यक्ति, देखें वीडियो

Written by

in

लुधियानाः शिवपुरी इलाके में स्थित इलाके में टूटी सड़क हादसे का कारण बन गई। दरअसल, टूटी वाले मंदिर के पास लंबे समय से खस्ताहाल सड़क पर बने 7 फीट गहरे गड्ढे में 68 वर्षीय बुजुर्ग अपनी इलेक्ट्रॉनिक एक्टिवा समेत गिर गए। मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित ई-एक्टिवा पर सवार होकर घर का सामान लेने निकला था। इस दौरान मंदिर के पास टूटी सड़क के पास एक्टिवा अनियंत्रित हो गई और बुजुर्ग 7 फीट गहरे गड्ढे में गिर गया।

बुजुर्ग के गिरते ही आस-पास के राहगीरों ने तुरंत साहस दिखाया और उन्हें कड़ी मशक्कत के बाद गड्ढे से बाहर निकाला। घटना में बुजुर्ग को काफी गंभीर चोटें आई हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें एक ई-रिक्शा के जरिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां पीड़ित का उपचार चल रहा है। मोहल्ला वासियों का आरोप है कि यह सड़क पिछले कई महीनों से मौत का जाल बनी हुई है।

स्थानीय लोगों ने बताया यहां आए दिन दोपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल होते हैं लेकिन प्रशासन ने आज तक मरम्मत की सुध नहीं ली। आज एक बुजुर्ग की जान जाते-जाते बची है। क्या नगर निगम किसी बड़ी अनहोनी का इंतजार कर रहा है हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने स्थानीय पार्षद और विधायक से मांग की है कि इस सड़क और जानलेवा गड्ढों को तुरंत ठीक करवाया जाए। उन्होंने कहा कि सड़क का निर्माण किया जाए ताकि लोगों आराम से जा सकें ।

 

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *