Punjab News: भारत की जीत के जश्न में लोगों ने उड़ाई कानून की धज्जियां, देखें वीडियो

Written by

in

लुधियानाः अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया। टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में हारकर तीसरी बार ट्रॉफी उठाई। वहीं भारत की जीत का जश्न पंजाब के अलग अलग जिलों में लोगों ने मनाया। इसी के साथ सराभा नगर में भारत के जीत के जश्न में सड़कों पर लोगों द्वारा कानून की धज्जियां उड़ाई गई।

इस मामले की वीडियो भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि जिसमें देखे जा सकता है कि एक व्यक्ति थार की छत पर खड़ा होकर हाथ में शराब की बोतल लेकर जीत का जश्न मना रहा है। जिसके बाद थार की छत पर नौजवान बैठ गया और दूसरा नौजवान गाड़ी का दरवाजा खोलकर खड़ा हो गया और तीसरे नौजवान द्वारा थार चलानी शुरू कर दी। वहीं सड़क से गुजर रही अन्य गाड़ी में नौजवान खिड़की से बाहर निकल जीत का जश्न मना रहे है। लोगों द्वारा गाड़ी की वीडियों बना ली गई और थार का नंबर भी साफ नजर आ रहा है।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *