सिपेट, बद्दी का प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन पर राष्ट्रीय जागरूकता सेमिनार 11 मार्च को

Written by

in

बद्दी/सचिन बैंसल: प्लास्टिक अपशिष्ट के प्रभावी प्रबंधन एवं रीसाइक्लिंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सिपेट, बद्दी द्वारा प्लास्टिक वेस्ट कलेक्शन, प्रोसेसिंग एवं रीसाइक्लिंग इनिशिएटिव विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम बुधवार को प्रातः 11:30 बजे बददी के एक निजी होटल में आयोजित होगा।

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि  विनोद धीमान, पुलिस अधीक्षक, बद्दी द्वारा किया जाएगा।  जो अपने उद्बोधन के माध्यम से उद्योगों को पर्यावरण संरक्षण तथा प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के क्षेत्र में जिम्मेदार भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करेंगे।

इस सेमिनार में हिमाचल प्रदेश के विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानों, प्लास्टिक उद्योगों, पर्यावरण विशेषज्ञों तथा संबंधित विभागों के प्रतिनिधियों की भागीदारी रहेगी। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य उद्योगों को प्लास्टिक अपशिष्ट के वैज्ञानिक संग्रहण, प्रसंस्करण एवं पुनर्चक्रण (रीसाइक्लिंग) के प्रति जागरूक करना तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए उद्योगों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है।

कार्यक्रम में आमंत्रित मुख्य अतिथि अपने संबोधन के माध्यम से प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के महत्व पर प्रकाश डालेंगे। सेमिनार के दौरान विशेषज्ञों द्वारा इस क्षेत्र में उपलब्ध नवीन तकनीकों एवं प्रभावी प्रबंधन उपायों की जानकारी भी साझा की जाएगी।

 

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *