जिला में निर्माणाधीन विकास परियोजनाओं की प्रगति को लेकर उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक

Written by

in

समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण ढंग से विकास कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश

ऊना/सुशील पंडित: उपायुक्त जतिन लाल ने आज (मंगलवार)को अपने चैम्बर में लोक निर्माण, जल शक्ति, उद्योग, स्वास्थ्य, शिक्षा सहित विभिन्न विभागों के जिला अध्यक्षों के साथ बैठक कर जिला ऊना में निर्माणाधीन प्रमुख विकास परियोजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने जिला में 10 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा सभी परियोजनाओं को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा किया जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे केवल कार्यालयों तक सीमित न रहें, बल्कि फील्ड में जाकर विकास कार्यों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करें, ताकि कार्यों की गुणवत्ता और गति दोनों बनाए रखी जा सके।

उपायुक्त ने बल्क ड्रग पार्क से संबंधित जल शक्ति विभाग द्वारा लगभग 65 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन पेयजल परियोजनाओं की भी समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त उन्होंने लगभग 50 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन पंडोगा-त्युडी पुल तथा करीब साढ़े 12 करोड़ रुपये की लागत से गवर्नमेंट कॉलेज हरोली के निर्माण कार्यों सहित विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में सड़कों के विस्तार से जुड़े कार्यों की प्रगति पर भी चर्चा की।

उन्होंने निर्देश दिए कि आगामी समीक्षा बैठक में सभी विभाग अपने-अपने विकास कार्यों की अद्यतन प्रगति रिपोर्ट के साथ उपस्थित हों, ताकि परियोजनाओं की स्थिति का सही आकलन कर समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके। इस मौके पर सहायक आयुक्त वरिन्दर शर्मा, लोकनिर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता देवानंद, सीएमओ ऊना डॉ संजीव वर्मा, उपनिदेशक उच्च शिक्षा अनिल कुमार सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

 

 

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *