Punjab News: पुल के पास ट्रक और बस की टक्कर में हुआ धमाका, 2 घायल, लगा जाम, देखें वीडियो

Written by

in

लुधियानाः जिले के ढंडारी इलाके में लोहे के पुल के पास ईंटों से भरे ट्रक टाटा-407 की बस से टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही टाटा-407 का आगे का टायर फट गया। इस घटना में 2 लोग घायल हो गए। वहीं हादसे बाद हाईवे पर काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही। घटना की सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को सुचारू ढंग से चलाने का काम शुरू किया गया। जानकारी के अनुसार साहनेवाल की ओर से एक भट्ठे से ईंटें लोड करके टाटा-407 ट्रक ढंडारी की तरफ आ रहा था।
 
View this post on Instagram
 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)

  इसी दौरान एक बस ने ट्रक को साइड से टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद टाटा-407 का ड्राइवर ट्रक से नीचे उतरकर बस का पीछा करने लगा और करीब 500 मीटर तक उसके पीछे भागता रहा। इसी बीच दिल्ली की तरफ से आ रहे एक अन्य ट्रक ने टाटा-407 को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टाटा-407 में बैठा क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। लोगों ने उसे तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया। टक्कर मारने वाले ट्रक का ड्राइवर भी हादसे में घायल हो गया और वह अपने केबिन में फंस गया। आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस की मदद से उसे बाहर निकाला और एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। बताया जा रहा है कि यह ट्रक ड्राइवर जालंधर जा रहा था। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।      

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *