Punjab News: बिस्कुट फैक्टरी में संदिग्ध परिस्थितियों में लड़की की मौत, परिजनों ने लगाया धरना, देखें वीडियो

Written by

in

लुधियानाः जिले के छावनी मोहल्ले में लड़की ने फैक्टरी में जीवनलीला समाप्त कर ली। हालांकि घटना को लेकर 4 दिन बीत गए है। मृतिका की पहचान रोशनी के रूप में हुई है। इस घटना को लेकर परिवार का आरोप है कि बेटी ने आत्महत्या नहीं की है, बल्कि उसका कत्ल करके उसे लटकाया गया है। इस मामले को लेकर इंसाफ की गुहार लगाते हुए परिवार द्वारा सिविल अस्पताल के बाहर धरना लगाकर प्रदर्शन किया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही थाना 4 की पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से बात की जा रही है। वहीं घटना को लेकर फैक्टरी मालिक फरार चल रहा है। मोहम्मद उसमान ने कहा कि उसकी कजन बहन बिस्कुट की फैक्टरी में नौकरी कर रही थी। पीड़ित के अनुसार ठेके पर काम करने के कारण वह काम घर पर लाकर भी करती थी।

रमजान के माह के कारण फैक्टरी मालिक ने काम जल्द तैयार करने के लिए बहन को कहा, जिसके बाद बहन ने मां-बाप को देरी से घर आने के लिए फोन पर बताया। पीड़ित का आरोप है कि जिसके बाद अचानक फैक्टरी से फोन आया है कि लड़की ने सुसाइड कर लिया। जिसके बाद परिवार को डीएमसी अस्पताल बुलाया गया। परिवार का आरोप है कि लड़की के पिता को देखकर फैक्टरी मालिक मौके पर बाइक लेकर फरार हो गया। इस घटना को लेकर वह थाना 4 में गए और पुलिस के साथ फैक्टरी में गए।

परिवार ने कहा कि पुलिस को सूचना दिए बिना फैक्टरी मालिक खुद फंदे से लड़की को उतारकर अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने बहन को मृत घोषित कर दिया। भाई ने कहा कि बहन रमजान माह को लेकर काफी खुश थी और वह जीवनलीला समाप्त नहीं कर सकती। इस दौरान फैक्टरी मालिक का कहना है कि सीसीटीवी कैमरे बंद थे। इस दौरान एक मोबाइल से बनी हुई वीडियो मिली है।

परिवार ने कहा कि 4 दिन बीत जाने के बाद पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिसको लेकर परिवार द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है। वहीं पुलिस अधिकारी ने कहा कि 9-10 की रात फैक्टरी में लड़की ने सुसाइड किया था। परिवार के बयानों के आधार पर लड़की का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने कहा कि घटना स्थल पर कोई सुसाइड बरामद नहीं हुआ है। वहीं पुलिस अधिकारी ने कहा कि फैक्टरी मालिक जांच में शामिल है और वह फरार नहीं हुआ है। पुलिस के अनुसार घटना के दौरान मालिक फैक्टरी में मौजूद नहीं था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *